Triple Talaq: मध्यप्रदेश के कटनी से तीन तलाक का मामला आया सामने, पति ने मारपीट करने के बाद दिया तालक, पढ़े खबर

Triple Talaq: मध्यप्रदेश के कटनी से तीन तलाक का मामला आया सामने, पति ने मारपीट करने के बाद दिया तालक, पढ़े खबर

Triple Talaq: केंद्र सरकार द्वारा भले ही तीन तलाक के खिलाफ कानून लाकर तीन तलाक पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी गई हो लेकिन कई जगह तीन तलाक के मामले अभी भी खत्म नहीं हो रहे हैं। दरअसल यह सामाजिक कुरीति अभी भी समाज में कहीं न कहीं कायम है। दरअसल अब मध्यप्रदेश के कटनी से तीन तलाक का मामला सामने आया हैं। जानकारी के अनुसार यह मामला 15 से 20 दिन पहले का बताया जा रहा है। जहां कोतवाली थाना क्षेत्र की एक महिला को उसके पति ने मारपीट करने के बाद घर से निकालते हुए तलाक, तलाक, तलाक कह कर उसे घर से बाहर निकाल दिया।

दरअसल मामला कटनी जिले के अहमद नगर का बताया जा रहा हैं। जहां महिला को उसके पति ने मारपीट करने के बाद तीन तालक दे दिया। वहीं जानकारी में सामने आया हैं कि मारपीट और तीन तलाक का शिकार होने के बाद महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के सामने गिड़गिड़ाती रही लेकिन उसकी किसी ने नहीं सुनी। दरअसल पीड़ित महिला जब तीन तलाक की शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां पर मौजूद थाना प्रभारी ने उसकी शिकायत तक दर्ज करना जरूरी नहीं समझा।

जिसके बाद पीड़ित महिला थक हार कर पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के पास जा पहुंची। हालांकि जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में संबंधित थाने को मामले की जानकारी जुटाने के साथ-साथ अग्रिम कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं, जिसके बाद पुलिस के द्वारा पीड़ित महिला को महिला परामर्श केंद्र भेजा गया। जहां पर दो पेशी करने के बाद उसने पति के साथ तलाक हो जाने के कारण रहने से इनकार करते हुए कार्यवाही की मांग रखी। हालांकि कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने कोतवाली थाने के प्रभारी को एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया और तीन तलाक के मामले में एफआईआर दर्ज कराते हुए पूरे मामले में कार्यवाही करना शुरू कर दी है।

दरअसल इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि बीते 14 से 15 मार्च की देर रात लगभग 1:30 बजे उसके पति अमीर खान ने बेरहमी से उसे पीटा। महिला ने बताया की उसके पति ने उसको लात घूसों, डंडे और रॉड से इतना मारा की उसकी कमर की हड्डी तक चोटिल हो गई। वहीं मारपीट करने के बाद रात में ही पीड़ित महिला के पति ने तलाक तलाक तलाक कहते हुए उसे तलाक देकर अपने घर से धक्के मार कर निकाल दिया।

हालांकि अब इस मामले में एसपी अभिजीत रंजन ने तत्काल ही कोतवाली थाना प्रभारी आशीष शर्मा को महिला का प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला के बयान दर्ज कराए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews