IDA अधिकारियों की तानाशाही से परेशान प्लॉट धारकों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, जानें पूरा मामला

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर शहर में विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की तानाशाही से परेशान होकर स्कीम नंबर 53 के प्लाट धारकों ने आज विकास प्राधिकरण कार्यालय में कपड़े उतार कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें लोग नाराज नजर आ रहे हैं। दरअसल, स्कीम नंबर 53 के प्लाट धारकों की कई जमीन है जो इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं में फंसी हुई है। ऐसे में ना तो उनकी सुनवाई की जा रही है और ना ही उन्हें किसी तरह की सुविधा दी जा रही है। उल्टा प्लाट धारक अधिकारियों की तानाशाही से लगातार परेशान होते जा रहे हैं।

बड़ी बात यह है कि गृह निर्माण संस्थाओं और अन्य निजी कॉलोनी को इंदौर विकास प्राधिकरण की योजनाओं के आसपास होने का खमीजा उठाना पड़ता है। इसकी वजह से कॉलोनी का विकास और निर्माण कार्य अधूरा रह जाता है क्योंकि कॉलोनी के विकास और नवीन निर्माण के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण की एनओसी की जरूरत लगती है। लेकिन कई प्लाट धारकों को एनओसी नहीं दी जा रही है। यह एक योजना के चलते हो रहा है।

ये है पूरा मामला

[dgv_vimeo_video id=”868272063″]

प्लाट धारकों को आईडीए के अधिकारियो ने एनओसी को लेकर प्लाट धारकों को परेशान कर दिया। काफी लंबे समय से आईडीए द्वारा एनओसी जारी नहीं की जा रही है जिसकी वजह प्लाट धारक नाराज है। वह अपनी नाराजगी के चलते आज आईडीए ऑफिस पहुंच गए जहां उन्होंने अपने कपड़े उतार कर अर्धनग्न प्रदर्शन किया और विरोध जताया।

जानकारी के मुताबिक, आईडीए कार्यालय पहुंचे पीड़ितों ने अधिकारियों के सामने अपनी कमीज़ उतारकर उनके टेबल रख दी। अधिकारियों के सामने ही अर्द्धनग्न हुए प्लॉट धारको ने विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद इस मामले को लेकर वरिष्ठ अधिकारी द्वारा जल्द ही उनकी समस्या का निराकरण करने के आश्वासन और समझाईश दी गई। जिसके बाद प्लॉट धरक वापस अपने घर लौटे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews