केंद्रीय बजट 2026: MP के डिप्टी CM जगदीश देवड़ा ने बताया ‘विकसित भारत’ का संकल्प, विपक्ष पर साधा निशाना

मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए इसे 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब, किसान, युवा और महिलाओं पर केंद्रित है और विपक्ष के पास आलोचना के लिए कोई मुद्दा नहीं है।
Jagdish Devda

भोपाल: मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट को ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने वाला बताया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश को 2047 तक विकसित राष्ट्रों की श्रेणी में सबसे आगे ले जाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

भोपाल में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देवड़ा ने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ की परिकल्पना को साकार करता है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा उल्लिखित चार प्रमुख वर्गों- गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के सशक्तिकरण पर बजट के फोकस को रेखांकित किया।

‘जनता का, जनता के लिए बजट’

उपमुख्यमंत्री देवड़ा ने बजट को सर्वस्पर्शी और सभी वर्गों का ध्यान रखने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से जनता को समर्पित बजट है।

“मुझे खुशी इस बात की है कि जो बजट आया है, वह जनता का बजट है, जनता के लिए है और जनता को समर्पित बजट है। इसलिए प्रधानमंत्री को भी हम बधाई देते हैं और भारत सरकार की वित्त मंत्री को शुभकामनाएं।”- जगदीश देवड़ा, उपमुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश

देवड़ा ने बजट के कुछ प्रावधानों का भी जिक्र किया, जिसमें गंभीर बीमारियों के लिए दी गई छूट और देश में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग शुरू करने की योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि यह बजट हर क्षेत्र को छूता है और देश के विकास को नई गति देगा।

विपक्ष पर किया पलटवार

बजट पर विपक्ष की आलोचना को लेकर भी जगदीश देवड़ा ने अपनी राय रखी। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पास कहने के लिए कुछ भी नहीं है, इसलिए वे अनर्गल बातें करते हैं। देवड़ा के अनुसार, विपक्ष का काम सिर्फ आलोचना करना रह गया है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews