पाबंदियों के साथ अनलॉक में दुकानें खोलने की छूट, प्रशासन के निर्देश प्रोटोकॉल का पालन हो

पाबंदियों के साथ अनलॉक में दुकानें खोलने की छूट, प्रशासन के निर्देश प्रोटोकॉल का पालन हो

अलीराजपुर, यतेन्द्र सिंह सोलंकी। क्राइसेस मैनेजमेंट ग्रुप (Crisis Management Group)  की बैठक में लिए गए निर्णय अनुसार पूरे दो माह बाद अलीराजपुर में पाबंदियों के साथ दुकानें खोलने का आदेश दिया गया।  जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में किराना दुकान, निर्माण सामग्री, आटा चक्की, खाद बीज, फल सब्जी की दुकानों को सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने के निर्देश दिए गए हैं।

जिला प्रशासन के दुकानें खोलने के आदेश का असर बाजार में देखने को मिला। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग सुबह से ही आवश्य सामग्री लेने बाजार पहुँच गए। उधर कलेक्टर सुरभि गुप्ता ने निर्देश दिए हैं कि आदेश का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं होगा सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) का पालन करें।  उन्होंने कहा कि जिन दुकानों को खोलने के निर्देश हैं वे व्यापारी ही दुकान खोले बाकि दुकानें बंद रखें।  व्यापरियो को भी हिदायत दी गई है कि लोगो को सामान देने में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें और मास्क अनिवार्य रूप से लगाएं।

ये भी पढ़ें – सरकारी बैंक ने जारी किया अलर्ट, इस दिन से पहले अपडेट करें अपना IFSC कोड

कलेक्टर सुरभि गुप्ता, एसपी विजय भागवानी, एसडीएम लक्ष्मी गामड़, तहसीलदार,एसडीओपी, टीआई सहित अन्य प्रशासनिक अमला मार्केट में व्यवस्था देखने निकला।  कलेक्टर ने अधिकारियों से कोविड गाइड लाइन का पालन करवाने के निर्देश दिए है। गौरतलब है कि कलेक्टर सुरभि गुप्ता और जिला प्रशासन की सूझ बूझ के चलते जिले में कोरोना संक्रमण की दर में कमी आई है । आइसोलेशन वार्ड में केवल 46 मरीज ही भर्ती है और लगातार दो माह के लॉकडाउन से कोरोना मरीजो में भी कमी आई है।

ये भी पढ़ें – यहाँ प्रशासन ने दी शराब दुकान खोलने की छूट, कांग्रेस ने कही ये बड़ी बात

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews