शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग प्रभारी ने राशन माफियाओं का किया पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में कालाबाजारी का राशन पकड़ा

शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग प्रभारी मनीष मामा ने गरीबों में बाटें जाने वाले राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया है। दरअसल सूचना मिलने पर वह राशन माफिया के गोदाम में पहुंचे थे जहां उन्होंने बड़ी मात्रा में राशन पकड़ा। वहीं पूरे मामले की जानकारी खाद्य विभाग की टीम को दी गई।
शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग प्रभारी ने राशन माफियाओं का किया पर्दाफाश, बड़ी मात्रा में कालाबाजारी का राशन पकड़ा

शुक्रवार को इंदौर के भागीरथपुरा क्षेत्र में शहरी गरीबी उन्मूलन विभाग के प्रभारी मनीष मामा ने बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रखे गए सरकारी राशन की कालाबाजारी का पर्दाफाश किया। दरअसल उन्हें सूचना मिली थी, कि क्षेत्र में सरकारी योजना के तहत मिलने वाले गेहूं और चावल का अवैध भंडारण किया जा रहा है। जिसके बाद उन्होंने मामले में तुरंत कदम उठाया और इस कालाबाजारी का पर्दाफाश किया।

दरअसल प्रभारी मनीष मामा ने कालाबाजारी करने वाले गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान उनकी टीम ने लगभग 40 क्विंटल गेहूं और उतनी ही मात्रा में चावल गोदाम से बरामद भी किया। यह पूरा अनाज सरकारी योजना के तहत वितरित किया जाना था।

[dgv_vimeo_video id=”1027549840″]

किसका था कालाबाजारी का यह अवैध गोदाम?

जानकारी में सामने आया है कि कालाबाजारी का यह अवैध गोदाम राशन माफिया रवि ठाकुर का है। रवि ठाकुर पीडीएस के चावल और गेहूं की अवैध कालाबाजारी में लिप्त है। दरअसल इस कालाबाजारी के चलते सरकारी योजना भी प्रभावित हो रही है। योजनाओं के मुताबिक यह अनाज गरीब और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना था मगर राशन माफियाओं की कालाबाजारी के चलते यह उन लोगों तक नहीं पहुंच पाया। हालांकि इसका पर्दाफाश होने के साथ ही खाद्य विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है।

क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला भी पहुंचे

वहीं इस कालाबाजारी की सूचना अपर कलेक्टर गौरव बनर्जी को भी दी गई। दरअसल इस कालाबाजारी की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला भी पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक पुलिस प्रशासन द्वारा इस छापे की कार्रवाई में पूरा सहयोग किया गया। वहीं क्षेत्रीय पार्षद कमल वाघेला ने माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews