Vande Bharat Express: जबलपुर से भोपाल के बीच कम होगा वंदे भारत ट्रेन का किराया, जानें कितनी मिलेगी छूट

Vande Bharat train

Vande Bharat Express News: संस्कारधानी जबलपुर से लगाकर रानी कमलापति स्टेशन के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को लेकर रेलवे ने बड़ा निर्णय लिया है। जानकारी के मुताबिक इस रूट का किराया कम किया जा रहा है। फिलहाल जबलपुर से रानी कमलापति के बीच लगने वाला किराया दो श्रेणियों में विभाजित है। सामान्य कोच के लिए 950 से 1050 रुपए तक लिए जाते हैं और स्पेशल कोच का किराया 1800 से 1900 रखा गया है।

किराए में होगी कटौती

बीते दिनों ही रेलवे द्वारा किराए में 25 फ़ीसदी की कटौती किए जाने की खबर सामने आई थी। इसके बाद अब वंदे भारत एक्सप्रेस में सामान्य कोच का किराया 700 से 800 रुपए और स्पेशल कोच का किराया 1350 से 1450 रुपए के बीच पहुंच जाएगा। जबलपुर रेल मंडल के पास फिलहाल कोई आदेश तो नहीं आया है। लेकिन आदेश आते ही किराए में कटौती होने की संभावना जताई जा रही है।

नहीं मिल रहे यात्री

जबलपुर से रानी कमलापति के बीच 28 जून से बंदे भारत का संचालन शुरू किया गया था। इसके बाद से ट्रेन को हर दिन लगभग ढाई सौ से कम यात्री ही मिल रहे हैं। यही हाल इंदौर से रानी कमलापति के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का भी हो रहा है। टिकट की प्राइज ज्यादा होने की वजह से यात्री इस ट्रेन में कम सफर कर रहे हैं, यही वजह है कि किराए में कटौती की गई है। जल्द ही इस कटौती का लाभ यात्रियों को मिलने लगेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews