Khajuraho Saansad Khel Mahotsav: वीडी शर्मा की बड़ी घोषणा, पन्ना-खजुराहो लोकसभा की हर ग्राम पंचायत में बनेगा सुसज्जित खेल मैदान

VD Sharma Announcement: सांसद खेल महोत्सव के दौरान सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में आधुनिक सुविधाओं से युक्त खेल मैदान बनाने की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए कलेक्टर को निर्देश दे दिए हैं और कई पंचायतों में जमीन भी चिन्हित कर ली गई है।
Khajuraho Saansad Khel Mahotsav: वीडी शर्मा की बड़ी घोषणा, पन्ना-खजुराहो लोकसभा की हर ग्राम पंचायत में बनेगा सुसज्जित खेल मैदान

सांसद खेल महोत्सव के दौरान खजुराहो से सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि पन्ना और खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हर एक ग्राम पंचायत में सुसज्जित और सर्व सुविधायुक्त खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा।

सांसद शर्मा ने इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए प्रशासन को सक्रिय कर दिया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में संबंधित जिले के कलेक्टर को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रशासन ने इस दिशा में काम भी शुरू कर दिया है और कई ग्राम पंचायतों में खेल मैदान के लिए जमीन का चिन्हांकन (Identification) भी कर लिया गया है।

ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगा मंच

वीडी शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान बनने से न केवल स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि वे उभरकर सामने भी आ सकेंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘फिट इंडिया’ संकल्प को इससे नई ताकत मिलेगी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन और आत्मविश्वास पैदा करते हैं, जो देश के भविष्य को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है।

सांसद ने कहा कि पीएम मोदी के विजन के अनुरूप आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव से आज देशभर के करोड़ों युवा जुड़ चुके हैं। उन्होंने बदलते सामाजिक परिवेश का जिक्र करते हुए कहा कि अब खेलों को लेकर बच्चों के माता-पिता और समाज की सोच में भी सकारात्मक बदलाव आ रहा है।

उन्होंने बताया कि युवाओं को अब फिट इंडिया, स्कूल गेम्स, यूनिवर्सिटी गेम्स और खेल महोत्सव जैसे आयोजनों के माध्यम से आगे बढ़ने के भरपूर अवसर मिल रहे हैं। सांसद की इस घोषणा के बाद से पूरे लोकसभा क्षेत्र के खिलाड़ियों और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews