Video : ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, सुन्दरकाण्ड पाठ में झीका बजाते दिखे प्रद्युम्न सिंह

Video : ऊर्जा मंत्री का अलग अंदाज, सुन्दरकाण्ड पाठ में झीका बजाते दिखे प्रद्युम्न सिंह

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Pradyuman Singh Tomar) अपनी अलग कार्यशैली और सादगी के चलते हमेशा सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनका एक वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें वे एक मंदिर में सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल हुए और वहां वे भक्तिभाव में दुबे हुए झीका बजा रहे हैं।

शिवराज सरकार (Shivraj Government) के ऊर्जा मंत्री एवं ग्वालियर के विधायक प्रद्युम्न सिंह तोमर कभी नाले की सफाई तो कभी सड़कों की झाड़ू, कभी टॉयलेट साफ करते तो कभी नसेनी पर चढ़कर ट्रांसफार्मर से झाड़ियां हटाते दिखाई देते हैं।  लेकिन आज उनका एक अलग रूप दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें – CM Shivraj का MP की जनता के नाम संबोधन, कोरोना पर कही ये बड़ी बात

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रविवार की शाम भक्ति में डूबे दिखाई दिए।  ऊर्जा मंत्री मोतीमहल परिसर में  बैजाताल के पास बने चिंताहरण हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड पाठ में शामिल हुए।  एक भक्त की तरह जमीन पर बैठे ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह हाथ में झीका बजाते दिखाई दिए।  ऊर्जा मंत्री का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय वायरल हो रहा है।

https://vimeo.com/603228546

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews