Video: जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने उछले विधायक फिर हुआ ये, वीडियो वायरल

Video: जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ने उछले विधायक फिर हुआ ये, वीडियो वायरल

दमोह, आशीष कुमार जैन।  पूरे देश में जन्माष्टमी का त्यौहार धूमधाम के साथ मनाया गया।  झाँकियाँ सजीं, लोगों ने भजन गाये, डांस किया, मटकी फोड़ी।  दमोह में भी जन्माष्टमी का उत्साह देखा गया लेकिन इस दौरान मटकी फोड़ने गए कांग्रेस विधायक के साथ जो हुआ उसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

https://vimeo.com/595099537

दमोह के कांग्रेस विधायक अजय टंडन का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। दरअसल जिले के समन्ना ग्राम में विधायक जी मटकी फोड़ने के लिए गए हुए थे।  विधायक जी की आंख पर पट्टी बंधी थी।  उन्होंने अंदाजा लगाकर मटकी फोड़ने के लिए उछाल मारी, विधायक की डांडिया से मटकी तो फुट गई लेकिन विधायक जी फिसल कर गिर पड़े।

ये भी पढ़ें – स्वच्छता भक्ति: 100 किलोमीटर दूर से डॉक्टर हनुमान मंदिर की सफाई करने आता है युवाओं का दल

विधायक जी के गिरते ही वहां मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें जमीन से उठाया गया। अब मटकी फोड़ते समय गिरे कांग्रेस विधायक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का बयान- Sonia दुर्गा-kamalnath कृष्ण..धर्म का मखौल उड़ाना कांग्रेस की आदत

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews