
मध्य प्रदेश के कटनी जिले के जीआरपी थाना की निरीक्षक अरुणा वाहने का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल इसमें वह एक महिला और उसके किशोर नाती को डंडे से मारते हुए दिखाई दे रही हैं। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है।
[dgv_vimeo_video id=”1003908868″]
दरअसल यह घटना अक्टूबर 2023 की बताई जा रही है। लेकिन इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सत्ता पक्ष पर तीखे हमले किए हैं। हालांकि पुलिस प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को पद से हटाकर जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बोला भाजपा पर तीखा हमला
जानकारी दे दें कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मच गई है। दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने इस घटना की आलोचना करते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर कहा कि, ‘कटनी में जीआरपी पुलिस द्वारा एक दलित बच्चे और महिला की बेरहमी से पिटाई की घटना दर्शाती है कि मप्र में दलितों की सुरक्षा खतरे में है। रक्षक ही उनके भक्षक बनते जा रहे हैं।’ दरअसल कमलनाथ ने इस घटना को दलित समुदाय के खिलाफ अन्याय करार देते हुए राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला हैं।
[dgv_vimeo_video id=”1003908355″]
पीड़ित परिवार से मिलने कटनी जाएंगे जीतू पटवारी
वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी इस घटना की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि पुलिस ने कानून और संविधान की मर्यादाओं को नजरअंदाज कर दलित परिवार के साथ अत्याचार किया है। जानकारी के अनुसार जीतू पटवारी आज पीड़ित परिवार से मिलने कटनी जाएंगे। इसके साथ यह भी चर्चा चल रही है कि आज राहुल गांधी भी आज पीड़ित परिवार से फोन पर बात कर सकते हैं।
जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला
दरअसल मामले को लेकर जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। इस दौरान जीतू पटवारी ने कहा कि, “दलितों के साथ अपराध होना हो या आदिवासी बहनों का अपहण हो ना हो, मध्य प्रदेश सबसे पहले स्थान पर आता है। एनसीआरबी के आंकड़े कहते हैं मध्य प्रदेश नंबर वन पर आता है। किस तरीके से प्रशासन बेरहम तरीके से दलितों को कुचलता है? इसके सैकड़ों उदाहरण मध्यप्रदेश में मिलेंगे। जिस प्रकार से कटनी में 155 साल की बुजुर्ग महिला को पीटा गया भयावह है। कांग्रेस पार्टी का एक एक कार्यकर्ता अपनी खून के अंतिम बूँद तक उनको न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास करेगा।”
रेल एसपी सिमाला प्रसाद ने वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की
जानकारी के मुताबिक जीआरपी कटनी थाना की प्रभारी अरुणा वाहने को जीआरपी पुलिस लाईन जबलपुर अटैच किया गया है। एसपी जीआरपी सिमाला प्रसाद ने बुधवार देर शाम एक्स पर बताया कि इस घटना की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक रेल को निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने यह भी पुष्टि की कि वायरल हो रहा वीडियो अक्टूबर 2023 का है और इसमें नजर आ रही महिला और किशोर शातिर अपराधी दीपक वंशकार के परिवार के सदस्य हैं। दीपक वंशकार के खिलाफ जीआरपी कटनी थाना में 19 मामले दर्ज हैं, और उस पर 10,000 रुपये का इनाम घोषित है।
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

