पुलिसकर्मी के बर्थ-डे का वीडियो हुआ वायरल, अशोभनीय कृत्य पर हो सकती है कार्रवाई

पुलिसकर्मी के बर्थ-डे का वीडियो हुआ वायरल, अशोभनीय कृत्य पर हो सकती है कार्रवाई

इंदौर, आकाश धोलपुरे। देवास पुलिस के पदस्थ इंदौर के एक आरक्षक का सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल, जिस खाकी से आम जीवन मे भी अनुशासन की उम्मीद की जाती है उसी खाकी को धारण करने वाले देश सेवा की शपथ लेने वाले एक पुलिसकर्मी ने इंदौर में जन्मदिन के मौके पर कुछ ऐसा कर डाला की अब महकमे में कार्रवाई की बात उठने लगी है।

दरअसल, पूरी घटना इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के राम नगर की है जहां देवास में पदस्थ एक पुलिसकर्मी  का जन्मदिन दोस्तो और रिश्तेदारों ने धूमधाम से मनाया। यहां तक तो सब ठीक था लेकिन धूमधाम के बीच पुलिस में पदस्थ आरक्षक ने एक किंगफिशर बीयर के समान दिखने वाला केक एक छोटी तलवार से काट दिया और बकायदा वीडियो भी बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया। लेकिन, जब इंदौर पुलिस के आला अधिकारियों को जब इस मामले की जानकारी मीडिया के जरिये मिली तो इंदौर पुलिस ने देवास एसपी को एक पत्र लिखकर पूरे मामले की जानकारी दे दी।

इंदौर एएसपी प्रशांत चौबे ने बताया कि एक वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ था और मीडिया ग्रुप्स में चल रहा था और जब तफ्तीश की गई तो पता चला कि वीडियो देवास पुलिस में पदस्थ आरक्षक का है। वही उन्होंने बताया कि घटना स्थल राम नगर द्वारकापुरी थाना क्षेत्र का है। वही मामले कब सन्दर्भ में पुलिस में आला अधिकारियों ने विधिवत कार्रवाई करने के निर्देश द्वारकापुरी थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है। इसके अलावा इंदौर पुलिस ने जन्मदिन पर किये गए सेलिब्रेशन को अशोभनीय कृत्य मानते हुए वायरल वीडियो के मामले में देवास जिले के पुलिस अधीक्षक को वीडियो के साथ एक पत्र लिखा है जिसमे आरक्षक पर विभागीय कार्रवाई का जिक्र भी किया गया है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस महकमा क्या कार्रवाई करता है ये देखना दिलचस्प होगा लेकिन ये बात जरूर सामने आई है कि कुछ दिनों पहले मल्हारगंज थाने के जिंसी क्षेत्र में कुछ इसी तरह से केक काटने का मामला सामने आया था जिसके बाद पुलिस ने कई लोगो पर एक्शन लिया था और कार्रवाई की थी वही द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में तो एक शख्स पर जन्मदिन में मौके पर हर्षफ़ायर करने पर भी कार्रवाई हुई थी। हालांकि ताजा मामला महकमे से जुड़ा है ऐसे में जल्द ही बड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा सकती है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews