Indore : इंडिया की जीत पर इंदौर के राजवाड़ा चौक पर जोरदार आतिशबाजी, जश्न में झूमते नजर आए लोग

Indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। एशिया क्रिकेट कप (Asia Cup 2022) में भारत की पाकिस्तान (India Pakistan T20) पर जीत के बाद इंदौर (indore) के लोगों में जोरदार जश्न देखने को मिला। जीत के बाद इंदौर में जगह जगह आतिशबाजी होने के साथ ही इंदौर के राजवाड़ा चौक पर आधी रात को लोग तिरंगा लेकर झूमते नजर आए। पूरा राजवाड़ा क्रिकेट प्रेमियों से जगमगा गया। किसी के हाथ में तिरंगा दिखा तो कोई आतिशबाजी करते हुए दिखाई दिया। सोशल मीडिया पर कई वीडियो इसके तेजी से वायरल हो रहे हैं। कल इंडिया की जीत पर राजवाड़ा के साथ पाटनीपुरा और कई जगहों पर भी लोगों में काफी ज्यादा उल्लास देखने को मिला।

Must Read : जबलपुर : आयुष्मान फर्जीवाड़े में नामी डाक्टर डॉ अश्विनी पाठक और उनकी पत्नी गिरफ्तार, होटल में चल रहा था अस्पताल 

आपको बता दे, एशिया कप के रोमांचक मुकाबले में भारत की शानदार जीत ने लोगों का दिल जीत लिया। भारत ने हार्दिक पांड्या के छक्के की वजह से पाकिस्तान को करारी हार दी। जिसके बाद इंदौर शहर के जगह जगह पर जश्न का माहौल देखने को मिला। हर जगह से आतिशबाजी की आवाजें आना शुरू हो गई। कई जगहों पर क्रिकेट देखने के लिए बड़ी बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी।

Indore

इतना ही नहीं राजवाड़ा चौक पर भी बड़ी स्क्रीन मैच देखने के लिए लगाई गई थी। जैसे ही मैच भारत जीती वैसे ही जश्न शुरू हो गया। लोग दो पहिया वाहनों पर सवार होकर राजवाड़ा चौक पर जमा हो गए। सभी के हाथ में तिरंगा नजर आया। वहीं लोगों ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे भी लगाए। साथ ही देशभक्ति के गीत पर लोग ख़ुशी से झूमते हुए भी नजर आए। युवाओं में जीत का उत्साह चरम पर था।

Indore : यहां देखें जश्न के वीडियो –

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews