Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए 8 सीटों पर होगा मतदान, 13 मई को वोटिंग, जानें इन सीटों का हाल

Lok Sabha Election 2024: मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीन चरणों के लिए वोटिंग हो चुकी है। अब चौथा और आखिरी चरण के लिए 13 मई को वोट डाले जाएंगे। यहां पर कुल 8 सीटों पर वोटिंग होनी है। आइए जानते है इन सीटों का हाल।
Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में अब चौथे और आखिरी चरण में 8 लोकसभा सीटों पर 13 मई को वोट डाले जाएंगे। चौथे चरण में बीजेपी-कांग्रेस समेत कुल 74 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे हैं। जिसमें से 30 उम्मीदवार निर्दलीय हैं, जबकि 4 महिला उम्मीदवार भी चुनाव में उतरी हैं। वहीं चौथे चरण में सबसे तगड़ा मुकाबला रतलाम और धार लोकसभा सीट पर माना जा रहा है।

इन 8 सीटों पर चौथे चरण के लिए होगी वोटिंग

मध्य प्रदेश में चौथे चरण के लिए कुल 8 सीटों पर मतदान पड़ना है। ये 8 लोकसभा सीटें कुछ इस तरह से है जिसमें इंदौर, उज्जैन, धार, रतलाम, खरगोन, खंडवा, देवास और मंदसौर के नाम शामिल है। वहीं चौथे चरण के चुनाव के लिए बीजेपी और कांग्रेस अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। यही वजह है कि चुनाव प्रचार के आखिरी दिनों में यहां पर सीएम से लेकर तमाम नेता मतदाताओं को साधने की कोशिश में लगे दिखे।

इंदौर लोकसभा सीट

इंदौर लोकसभा सीट से बीजेपी के मौजूदा सांसद शंकर लालवानी मैदान में उतरे हैं। यहां पर कांग्रेस के पीछे हटने की वजह से बीजेपी का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। वहीं यहां पर कांग्रेस NOTA का समर्थन कर रही है। बता दें कि यहां से अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय कांति बम बीजेपी में शामिल हुए थे।

उज्जैन लोकसभा सीट

उज्जैन लोकसभा सीट मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का गृह क्षेत्र भी है। यहां से भाजपा के टिकट पर अनिल फिरोजिया मैदान में हैं। इस समय वह भाजपा के मौजूदा सांसद है। वहीं चुनाव से कुछ दिन पहले कांग्रेस प्रत्याशी महेश परमार ने शिप्रा नदी की गंदगी का मुद्दा उठाकर सुर्खियां बंटोरीं थी।

रतलाम लोकसभा सीट

रतलाम लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर कांतिलाल भूरिया चुनाव मैदान में हैं। वह पूर्व केन्द्रीय मंत्री होने के साथ ही आदिवासी नेता भी है। अभी कुछ दिनों पहले ही कांतिलाल भूरिया दो पत्नियों वाले बयान से सुर्खियों में आएं थे।

खंडवा लोकसभा सीट

खंडवा लोकसभा सीट से कांग्रेस के नरेंद्र पटेल का गुर्जर दांव कामयाब होता नहीं दिख रहा है। उनके लिए पूर्व मंत्री अरुण यादव और पूर्व विधायक राजनारायण सिंह सक्रिय हैं। वहीं दूसरी तरफ राम मंदिर और 370 जैसे मुद्दों से भाजपा मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है।

खरगोन लोकसभा सीट

खरगोन लोकसभा सीट से बीजेपी ने सांसद गजेंद्र पटेल को टिकट दिया है। वहीं उनके सामने कांग्रेस ने पोरलाल खरते को मैदान में उतारे है। पोरलाल खरते पूर्व सेल टैक्स अधिकारी और आदिवासी कार्यकर्ता हैं। यहां पर पिछले दिनों पीएम मोदी और राहुल गांधी की सभा हो चुकी है।

देवास लोकसभा सीट

देवास लोकसभा सीट से भाजपा ने महेन्द्र सोलंकी पर एक बार फिर से भरोसा जताया है और उन्हें इस सीट से टिकट दिया है। बता दें कि वो यहां से भाजपा के मौजूदा सांसद हैं।

मंदसौर लोकसभा सीट

मंदसौर लोकसभा सीट से बीजेपी ने सुधीर गुप्ता को टिकट दिया है। वहीं, इस सीट से कांग्रेस के टिकट पर दिलीप सिंह गुर्जर एक बार फिर किस्मत आजमा रहे हैं। बता दें कि वो चार बार के विधायक हैं।

धार लोकसभा सीट

धार लोकसभा सीट की चर्चा इन दिनों भोजशाला मंदिर या मस्जिद विवाद को लेकर है। अब ये एक चुनावी मुद्दा बन गया है। मालवा-निमाड़ में वोट बैंक के लिहाज से कांग्रेस यहां मजबूत स्थिति में है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews