Indore News : एमवाय अस्पताल में पानी की किल्लत, परेशान हो रहे मरीजों के परिजन

Indore MY Hospital

Indore News : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल को प्रदेश का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है। यहां काफी ज्यादा संख्या में मरीज रोजाना इलाज के लिए आते हैं। लेकिन हाल ही में एमवाय अस्पताल से यह जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से जल संकट ने पैर पसार लिया है।

यहां आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोग पानी पीने के लिए परेशान हो रहे हैं। कई मरीजों के परिजन तो बाजार से बोतल खरीद के लाकर पी रहे हैं। क्योंकि गर्मी इतनी ज्यादा है कि पानी की किल्लत लोगों को बाहर से पानी खरीद कर ला कर पीने में मजबूर कर रही है। इतना ही नहीं इन सब से अस्पताल प्रबंधन के कार्यों पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्योंकि गरीब वर्ग के मरीजों को ना केवल पैसा खर्च करना पड़ रहा है बल्कि उन्हें अच्छी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है।

दरअसल हर साल सरकार एमवाय अस्पताल के रखरखाव के लिए करोड़ों रुपए खर्च करती है। इतना ही नहीं लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं अच्छे से मिल सके इसके लिए भी पैसे खर्च किए जाते हैं। लेकिन उसके बाद भी अगर मरीजों को और उनके परिजनों को सुविधाएं नहीं मिल पाती है, तो वह काफी ज्यादा परेशान होते हैं। ये प्रबंधन के कार्यों पर सवाल भी खड़े करते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews