Indore Bawadi Accident : जहां खत्म हुई 36 जिंदगियां, अब उसी चबूतरे पर विराजे भगवान, मंदिर निर्माण तक यहीं होगी आराधना

Indore Bawadi Accident

Indore Bawadi Accident : रामनवमी के दिन इंदौर के बेलेश्वर झूलेलाल महादेव मंदिर में हुए बावड़ी हादसे में करीब 36 लोगों की जान चली गई। इस हादसे के बाद काफी ज्यादा विवाद भी हुआ। वहीं इंदौर प्रशासन ने मंदिर को बिना किसी से पूछे देर रात उसे ध्वस्त कर दिया। जिसके बाद लोगों ने मंदिर वापस से बनवाने की मांग की। वहीं अब जहां 36 लोग समा गए थे, उसी मिट्टी के ऊपर लोगों ने भगवान की प्रतिमा स्थापित कर दी।

दरअसल, रविवार के दिन लोगों ने खुद मंदिर के चबूतरे की साफ-सफाई कर उस पर भगवान की प्रतिमाओं की स्थापना की। सभी का कहना है कि जब तक यह मंदिर वापस से नहीं बन जाता तब तक सभी लोग भगवान की यहां पर ही नियमित पूजा करेंगे। बताया जा रहा है कि अभी के पुनर्निर्माण की तैयारियां भी शुरू हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, रविवार के दिन बेलेश्वर झूलेलाल महादेव मंदिर में समिति के सदस्य एक बार फिर एकजुट हुए। ऐसे में यह सभी लोग एक साथ चबूतरे के निर्माण के लिए जुट गए। हालांकि अभी तक प्रशासन की ओर से इसकी अनुमति नहीं दी गई है। लेकिन संघर्ष समिति ने अपनी ओर से इसकी तैयारियां शुरू कर दी है।

ऐसे में मंदिर के बहार पड़े मलबे और पत्थरों से चबूतरा बनाना सदस्यों ने शुरू कर दिया है। एक पेड़ के आसपास चबूतरा बनाकर उन लोगों ने तैयार भी कर दिया। जहां भगवान की मूर्तियां स्थापित की गई। अगर प्रशासन की अनुमति मिलती है तो जल्द ही मंदिर में पूजा पाठ कर उन्हें स्थापित कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews