
ग्वालियर, अतुल सक्सेना। बिजली संकट को लेकर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ( energy minister pradyuman singh tomar) ने कहा कि हाँ मैं रट्टू तोता हूँ , लेकिन कांग्रेस (Congress) पहले खुद बता दे कि प्रबंधन कैसे करते हैं , उसके पास कोई फार्मूला हैं तो बता दे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि कांग्रेस एक ऊँगली तीन उँगलियाँ उसी की तरफ उठेगी।
ये भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री बनने के बाद दादी की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित करने परिवार सहित पहुंचे सिंधिया
ग्वालियर में राजमाता विजयाराजे सिंधिया (Rajmata vijyaraje scindia) की 102वीं जयंती पर उन्हें नमन करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए कहा कि अभी बिजली की जितनी मांग हैं उतनी आपूर्ति हम कर रहे हैं जैसे जैसे मांग बढ़ेगी हमारे जनरेशन प्लांट चालू होना शुरू हो जायेंगे। उन्होंने दावा रवि सीजन में पीक के समय हमारे सभी प्लांट चालू हो चुके होंगे।
ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा का महबूबा मुफ़्ती पर बड़ा हमला, शायराना अंदाज में किया पलटवार
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोयला संकट पर कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस ये बता दे कि प्रबंधन कैसे करते हैं? उसके पास कोई प्रबंधन का फार्मूला है तो वो बता दे। कांग्रेस के एक और आरोप का जवाब देते हुए ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हाँ मैं रट्टू तोता हूँ तो क्या दिक्कत है ? कांग्रेस के 15 महीने के कार्यकाल की समीक्षा करे शिवराज सिंह जी के 15 महीने के कार्यकाल से। उन्होंने कहा कि मैं कांग्रेस के साथियों से कहना छठा हूँ कि यदि एक ऊँगली उठाओगे तो तीन उँगलियाँ उनकी तरफ ही उठेंगी।
[dgv_vimeo_video id=”629932890″]
[dgv_vimeo_video id=”629923884″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

