
मध्य प्रदेश के सागर में आज रीजनल इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 3,000 से अधिक उद्योगपतियों और निवेशकों के भाग लेने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं राज्य सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश को प्रोत्साहित करने के मकसद से किया जा रहा है। जानकारी दे दें कि यह बीते 7 महीनों में आयोजित होने वाली चौथी इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव है।

क्यों है मध्य प्रदेश निवेशकों के लिए अनुकूल?
दरअसल मध्य प्रदेश अपनी विशाल औद्योगिक भूमि, प्रोत्साहनकारी नीतियों और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के कारण निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बनता हुआ दिखाई दे रहा है। बता दें कि राज्य के पास 1.25 लाख एकड़ का विशाल औद्योगिक भूमि बैंक है। वहीं इसके अलावा, प्रदेश में सस्ती उत्पादन लागत, स्वचालित भूमि उपयोग परिवर्तन की सुविधा, और प्रभावशाली खनिज संसाधनों की मौजूदगी जैसे कारण निवेशकों को तेजी से आकर्षित कर रहे हैं।

इथेनॉल और प्लास्टिक प्रोडक्शन संबंधित उद्योगों के लिए पूर्णतः अनुकूल है मध्य प्रदेश
वहीं मध्य प्रदेश इथेनॉल और प्लास्टिक उत्पादन से जुड़े उद्योगों के लिए भी अत्यधिक अनुकूल राज्यों में से एक है। दरअसल राज्य की समृद्ध कोल बेड मीथेन और विंध्य बेसिन में प्राकृतिक गैस उत्पादन के कारण यहां कच्चे माल की भरपूर उपलब्धता है।

क्यों मध्य प्रदेश है इन्वेस्टर फ्रेडली देखिए
जानकारी दे दें कि मध्य प्रदेश भारत में ऑर्गेनिक खेती में भी पहले स्थान पर है और देश का सबसे बड़ा फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट यहीं स्थित है। दरअसल राज्य तांबा, मैंगनीज अयस्क और हीरे के उत्पादन में पहले स्थान पर और खाद्यान्न उत्पादन में दूसरे स्थान पर है।

फूड प्रोसेसिंग उधोगों के लिए क्यों है मध्य प्रदेश सबसे बेहतर?
दरअसल मध्य प्रदेश फूड प्रोसेसिंग के लिए भी शानदार राज्य है। जानकारी दे दें कि इसमें 11 एग्री जोन और बढ़िया इन्फ्रास्ट्रक्चर है और यह संतरे, टमाटर, मसाले और दालों के उत्पादन में पहले स्थान पर है, और सोयाबीन, गेहूं, मक्का में दूसरे स्थान पर है।

अब तक मध्य प्रदेश को मिले 2.22 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव
बता दें कि मध्य प्रदेश में अब तक हुए 3 रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और 4 इंडस्ट्री इंटरएक्टिव सेशंस के दौरान 2.22 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं, जिसके चलते 2.73 लाख नौकरियों के अवसर पैदा होने की उम्मीद जताई है।

मध्य प्रदेश के सागर की एनीमेशन कंपनी हॉलीवुड के लिए एनिमेशन देती है
वहीं जानकारी दे दें कि राज्य में 2000 से अधिक IT/ITES और 650 से ज्यादा BPO इकाइयां मौजूद हैं। वहीं राज्य में IT/ITES सेक्टर में 10,000 करोड़ रुपये का निवेश हुआ है। इसके साथ ही सागर की एक एनीमेशन कंपनी हॉलीवुड के लिए एनिमेशन सेवाएं प्रदान करती है, जो राज्य के बढ़ते तकनीकी परिदृश्य का उदाहरण है।

IT Friendly प्रदेश “मध्य प्रदेश”

माइनिंग सेक्टर के लिए मध्य प्रदेश पूर्णतः अनुकूल

मध्य प्रदेश में Coal Blocks की संभावनाएं, इस तारीख़ तक कर सकते हैं बिडिंग

टूरिज्म इन्वेस्टमेंट पॉलिसी 2019 के तहत इन प्रोजेक्ट्स में किया जा सकता है निवेश

फिल्म फ्रेंडली मध्य प्रदेश
विभिन्न फिल्मों और वेबसरीज़ बनाने के लिए मध्य प्रदेश है एक बेहतर जगह
[dgv_vimeo_video id=”1013444255″]
[dgv_vimeo_video id=”1013456136″]
जानिए क्या बोले प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
सीएम डॉ. मोहन यादव से बोले सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा “जिन संभावनाओं को बुंदेलखंड तलाश रहा था आपने RIC के अपने विजन से उन्हें पूरा किया है”
[dgv_vimeo_video id=”1013457470″]
सीएम मोहन यादव
गीतांजलि ग्रुप करेगा मध्य प्रदेश में लगभग 3200 से 3500 करोड़ रुपए का निवेश, मेडिकल कॉलेज की भी जताई इच्छा, सीएम यादव बोले “आप हर सेक्टर ने प्रदेश से जुड़ें यह हमारी इच्छा”
[dgv_vimeo_video id=”1013461542″]
सागर रीजनल कॉन्क्लेव में आया DATA CENTER के लिए निवेश का प्रस्ताव
बोले सीएम डॉ मोहन यादव DATA CENTRICS द्वारा 1700 करोड़ का निवेश प्रदेश को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से कई लाभ पहुंचाएगा
[dgv_vimeo_video id=”1013473587″]
विधायक शैलेंद्र जैन की मांग को किया पूरा
व्यापर व्यवसाय की मदद के लिए जो भी संभव हो करना चाहिए बोले सीएम डॉ मोहन यादव, चांदी क्लस्टर बनाने की विधायक शैलेंद्र जैन की मांग को किया पूरा
4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

