Jabalpur News: खंडहर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, खुद की गई जान, अबूझ पहेली बनी पहचान

jabalpur

जबलपुर, संदीप कुमार। जबलपुर (jabalpur) में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बने एक खंडहर नुमा मकान
में कल एक अज्ञात महिला (unknown woman) ने प्रसव (delivery) के दौरान अपनी जान गंवा दी (died)। हालांकि बच्चा सकुशल है जिसे इलाज (treatment) के लिए एल्गिन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहाँ उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बीते कई दिनों से रांझी में घूम रही थी महिला
मृतक महिला के विषय मे बताया गया कि वह बीते कई दिनों से रांझी के आसपास घूमा करती थी। आज शाम रांझी पुलिस को सूचना मिली कि शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक खंडहर नुमा मकान में कोई महिला पड़ी हुई है। यह सूचना मिलते ही रांझी थाना प्रभारी आर.के मालवीय अपने स्टाफ के पास वहां पहुँचे। वहां देखा गया कि महिला ने बच्चे को जन्म दिया है जिसमें महिला की मौत हो गई जबकि बच्चा स्वास्थ था। पुलिस ने तुरंत बच्चे को एल्गिन अस्पताल भिजवाया जबकि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भिजवाया गया है।

यह भी पढ़ें… Chhattisgarh में नक्सलियों से मुठभेड़ में शहीद हुए 5 जवान, 15 लापता, पीएम मोदी और गृह मंत्री ने जताया दुख

कौन है महिला, क्या हुआ है उसके साथ कुछ गलत
रांझी थाना पुलिस महिला की शिनाख्त करने में जुटी है हालांकि अभी तक यह पता नही चल सका है कि महिला कौन है और क्या उसके साथ कुछ अनहोनी हुई है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि महिला बीते कुछ माह से आसपास घूमा करती थी और मांग कर अपना पेट भरती थी। महिला के साथ किसने गलत काम किया और किसने उसे गर्भवती किया ये पुलिस के लिए अभी अबूझ पहेली बनी हुई है।

महिला के बच्चे की होगी एल्गिन में देखरेख
मृतक महिला की मौत के बाद अब नवजात बच्चे को इलाज के लिए एल्गिन अस्पताल ने भर्ती करवाया गया है। साथ ही अब बच्चे की देखरेख भी कुछ दिनों के लिए एल्गिन अस्पताल में की जाएगी। जब लगने लगा कि बच्चा स्वास्थ्य है तो फिर उसे बाल स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाएगा।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews