Indore News : एयरप्लेन में बैठी महिला यात्री ने खोला इमरजेंसी गेट, मचा हड़कंप

indore airport

Indore News : इंदौर के देवी अहिल्या बाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि बीते दिन एयरपोर्ट पर एक अजीब घटना घटित हुई जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल इंदौर से हैदराबाद जाने वाली उड़ान टेक ऑफ करने के लिए तैयारी में थी, इतने में एक महिला यात्री ने एयरप्लेन का इमरजेंसी गेट खोल दिया।

जिसके चलते एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। ऐसे में प्लैन के टेक ऑफ को तुरंत रुकवाया और महिला यात्री को पुलिस के सुप्रत किया। जानकारी के मुताबिक, इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट हैदराबाद से सुबह 7:45 पर इंदौर और इंदौर आने के बाद 8:25 पर वापस हैदराबाद के लिए रवाना होने के लिए तैयार थी। फ्लाइट में सभी यात्री सवार हो चुके थे।

फ्लाइट टेक ऑफ करने से पहले एयर होस्टेज सभी यात्रियों को सुरक्षा के लिए दिशा निर्देश देते हैं ठीक ऐसा ही इंदौर एयरपोर्ट पर भी हुआ। लेकिन इसी बीच एक महिला यात्री जो इमरजेंसी गेट के पास बैठी थी उन्होंने इमरजेंसी गेट को खोल दिया। जिसको देखकर बाकी के दूसरे यात्री डर गए। तुरंत महिला को रोक कर पायलेट ने ट्रैफिक कंट्रोल और एयरलाइंस को जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया और उन्हें सौंप दिया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews