Indore Metro : जल्द शुरू होगा ट्रैक पर पटरी बिछाने का कार्य, ट्रायल में चलाई जाएगी 3 कोच वाली ट्रेन

indore metro project

Indore Metro : इंदौर शहर में मेट्रो का काम काफी तेजी से पूरा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि अगले महीने तक इंदौर में कोलकाता की कंपनी पटरी बिछाने का काम शुरू कर देगी। क्योंकि अगले साल जुलाई से पहले मेट्रो को शुरू किया जाएगा। इसलिए इसके पहले चरण का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अगले महा से इंदौर में ट्रायल रन के लिए 3 कोच वाली ट्रेन मेट्रो पटरी पर चलाई जाएगी। इसके लिए फ्रांस की आलस्ट्राम कंपनी को ठेका दिया गया है।

मेट्रो प्रोजेक्ट से जुड़े अधिकारियों ने बताया है कि अभी इंदौर मेट्रो के पहले चाहरण में 17.5 किलोमीटर का काम तेजी से किया जा रहा है। पिलर का काम भी लगभग पूरा कर दिया गया है। अब इसे सेगमेंट से जोड़ा जा रहा है। बताया गया है कि कोलकाता की कंपनी के कर्मचारी इंदौर में पटरी बिछाने का कार्य करेंगे। अगले माह से ये कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक, सामान्य रेल की पटरी से मेट्रो की पटरी काफी ज्यादा अलग है। क्योंकि इसमें गिट्टी का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ये पटरी बिना गिट्टी के बनाई जाती है। इसलिए इसके कार्य को काफी ध्यान से किया जाएगा। उसके बाद दूसरी तैयारियों में जुटेंगे अधिकारी। अधिकारीयों ने बताया है कि अगले माह के अंत तक से पटरी बिछाने का काम शुरू हो जाएगा।

ट्रायल में चलाई जाएगी 3 कोच वाली ट्रेन –

मेट्रो के ट्रायल रन में 3 कोच वाली ट्रेन चलाई जाएगी। ये नए साल की जुलाई से प्रारंभ कर दी जाएगी। अगर ये सक्सेस रही तो ट्रेन के कोच बढ़ाए जा सकते हैं। खास बात ये है कि इंदौर में कुल 26 ट्रेन चलाई जाएगी। जिसका डिपो इंदौर के गाँधी नगर में बनाया जा रहा है। वहां ही ट्रेन का रखरखाव किया जाएगा।

वहीं मेट्रो का मैन स्टेशन सुपर कारिडोर की मुख्य सड़क पर बनाया जा रहा है। जिसके लिए तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। कार्य का काम तेजी से किया जा रहा है। इस काम के चलते ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया जायेगा। ये इंदौर का मेट्रो कारिडोर का एकमात्र स्टेशन होगा। इस स्टेशन में तीन ट्रैक रहेंगे। दो ट्रैक पर ट्रेन चलेगी और तीसरे से डिपो में जाएगी और आएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews