सुबह राशिफल में पढ़ा आज होगा आपके साथ फ्रॉड, शाम को हुआ सच, पढ़ें पूरी खबर

सुबह राशिफल में पढ़ा आज होगा आपके साथ फ्रॉड, शाम को हुआ सच, पढ़ें पूरी खबर

fraud became true: एक एडवोकेट ज्योतिष कॉलम में दी गई एक भविष्यवाणी पढ़ने के बाद फोन कॉल से धोखाधड़ी का शिकार हो गया। ज्योतिषी द्वारा दी गई चेतावनी में लिखा था की वकील के साथ फोन कॉल से फ्रॉड हो सकता है। जिसके बाद यह घटना असलियत में बदल गई है। जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार को हुई थी, जिसके बाद एडवोकेट ने फ्रॉड होने के चलते क्राइम ब्रांच में इसकी शिकायत की है।

जानिए पूरा मामला :

इस घटना के अनुसार, एक एडवोकेट ने एक ज्योतिष कॉलम में अपनी राशि पढ़ी थी, जिसमें उन्हें मोबाइल फ्रॉड की आशंका होने की चेतावनी मिली थी।चौंकाने वाली बात यह है की एडवोकेट के मौसा के पास शाम को एक फोन कॉल आया और सामने वाले ने उनसे एडवोकेट के बैंक अकाउंट में पैसे डालवाने की मांग की। आवाज से वह परिचित लगा जिस वजह से उनके अकाउंट में 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए और उसके बाद 5 हजार रुपए और डालनी थी। लेकिन जब वकील ने अपने अकाउंट की जाँच की, तो पता चला कि उनके खाते में पैसे नहीं आए हैं। उन्होंने फिर उसे कॉल किया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद, उन्होंने क्राइम ब्रांच में इस मामले की शिकायत की है।

क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में देरी:

जानकारी के अनुसार एडवोकेट का नाम ऋषभ शुक्ला बताया जा रहा है जिनके साथ यह फ्रॉड हुआ है वहीं इस मामले में उनका कहना है कि उन्होंने क्राइम ब्रांच में इस मामले की शिकायत की है, लेकिन अफसरों द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि क्राइम ब्रांच में ऐसे रोजाना कई मामले आ रहे हैं, लेकिन ऐसे किसी भी मामले में अफसरों द्वारा रुचि नहीं दिखाई गई है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews