इंदौर में युवक ने की कांस्टेबल की पिटाई, पत्थरों से किया पुलिसकर्मियों पर हमला, केस दर्ज

indore

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर (Indore) से एक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक SUV कार सवार ने कांस्टेबल की जमकर पिटाई की। साथ ही पत्थरों से हमला भी किया। दरअसल एसयूवी गाड़ी के में सवार एक युवक से जब ट्रैफ़िक पुलिस के कॉन्स्टेबल ने प्रतिबंधित काली फिल्म कांच पर से हटाने के लिए कहा तो वह युवक आक्रोशित हो गया और उसने कार से उतरकर कॉन्स्टेबल को मारना शुरू कर दिया है। इसके बाद जब युवक ने पुलिस की टीम को अपनी ओर आते देखा तो उसने पत्थर से हमला करना शुरू कर दिया।

Must Read : वैशाली ठक्कर के मौत के आरोपी फरार, लुकआउट सर्कुलर जारी करने के साथ इनाम घोषित

इतना ही नहीं जब पुलिस की टीम इकठा हुई तो सभी ने युवक को पकड़ कर उसको गिरफ्तार कर लिया। इस युवक के खिलाफ पुलिस को मारने धमकाने और काम को बाधा में डालने के लिए मामला दर्ज किया गया है। जानकारी के मुताबिक, ये मामला एक चौक का है। यहां ट्रैफिक पुलिस चैकिंग अभियान चला रही थी तभी एक एसयूवी कार वाला आया जिसको पुलिस ने पकड़ा और कार पर से विंडस्क्रीन के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म हटाने के लिए कहा।

दरअसल, भवरकुआं पुलिस थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया ने कहा कि अभी लगातार कार पर से विंडस्क्रीन के शीशों पर प्रतिबंधित काली फिल्म हटाए जाने का अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे में इस एसयूवी कार सवार को भी काली फिल्म हटाने के लिए कहा गया। लेकिन उसने कार से उतर कर कॉन्स्टेबल की पिटाई करना शुरू कर दी। ऐसे में अन्य पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। इतना ही नहीं उस युवक ने दूसरे पुलिसकर्मियों को अपने पास आता देखते ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिए। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उस युवक को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। अब उसके खिलाफ कार्यवाई की जा रही है। साथ ही केस भी दर्ज कर लिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews