NRI Sammelan : 50 प्रवासियों को दी जाएगी जेड प्लस सुरक्षा, ये है वजह

NRI Sammelan, indore

NRI Sammelan : इंदौर में कल से प्रवसी भारतीय सम्मलेन की शुरुआत हो रही है ऐसे में 6 जनवरी से ही इंदौर में प्रवासी मेहमानों का आना शुरू हो गया है। इस सम्मलेन में आज पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति और 29 देशों के राजनयिक हिस्सा लेने वाले हैं। इसको लेकर इंदौर में काफी सख्ती कर दी गई है। साथ ही ड्रोन से पूरे कार्यक्रम के साथ लोगों पर नजर रखी जा रही है। मेहमानों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इंदौर प्रशासन और पुलिस ने कड़े इंतजाम किए है।

50 वीआईपी को जेड प्लस सुरक्षा –

इसके अलावा कहा जा रहा है कि 50 वीआईपी मेहमानों को जेड प्लस सुरक्षा दी जाएगी। इसके लिए एसपीजी की टीम प्रोटोकाल के तहत काम करेगी। साथ ही इंदौर में जहां कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है उसके पास में एक प्राइवेट हेलीपेड का भी निर्माण किया जा रहा है। ये निर्माण होटल पार्क के पास किया जा रहा है। चूंकि इस कार्यक्रम में सभी मेहमान विदेश से आ रहे हैं इसलिए सभी की सुरक्षा का ध्यान रखना भी प्रशसन की बड़ी जिम्मेदारी है। किसी को कोई परेशानी ना हो इसके लिए ही पूरे इंतजाम कर लिए गए है।

अलर्ट पर डॉक्टर्स की टीम –

जानकारी के मुताबिक, कल यानी 8 जनवरी के दिन से प्रवासी भारतीय सम्मलेन और उसके बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजान हो रहा है। इसके लिए शहर की 37 होटलों में मेहमानों और इन्वेस्टर्स के ठहरने की व्यवस्था की गई है। इसको लेकर डॉक्टरों की टीम से लेकर सभी लोग अलर्ट पर है। मेहमानों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त एंबुलेंस तैनात की जाएगी। कुछ मिनटों में होटलों से अस्पताल ले जाएगी। इस आयोजन को लेकर पुलिस आयुक्त ने जानकारी देते हुए बताया है कि तीन डीआइजी, 15 एसपी स्तर के अधिकारी तैनात किए गए है। वहीं 7 हजार अतिरिक्त पुलिसकर्मी और पुलिस बल के साथ इंदौर में अभी कुल 10 हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहेंगे। इसी के साथ सभी पर ड्रोन और वाच टावर की मदद से निगरानी रखी जाएगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews