गणेशोत्सव से पहले मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान, ठाकरे ब्रदर्स पर साधा निशाना

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने शनिवार को ठाकरे परिवार पर तीखा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि "ठाकरे ब्रदर्स" सिर्फ घर पर बैठकर राजनीति करते हैं।
गणेशोत्सव से पहले मंत्री आशीष शेलार का बड़ा बयान, ठाकरे ब्रदर्स पर साधा निशाना

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार ने शनिवार को ठाकरे परिवार पर तीखा हमला बोला। बिना नाम लिए उन्होंने कहा कि “ठाकरे ब्रदर्स” सिर्फ घर पर बैठकर राजनीति करते हैं। शेलार के मुताबिक, न तो वे कभी सड़क पर दिखाई दिए और न ही किसी सामाजिक या राजनीतिक भूमिका में सक्रिय दिखे। उन्होंने सीधे तौर पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि एक बांद्रा में बैठा है और दूसरा दादर में, लेकिन दोनों केवल घर से राजनीति करते हैं।

ठाकरे ब्रदर्स पर साधा निशाना

आशीष शेलार ने यह बयान उस समय दिया जब उन्होंने गणेशोत्सव से पहले मुंबई और कोंकण क्षेत्र के लोगों के लिए विशेष बस सेवा की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि राज्य परिवहन की 580 से ज्यादा बसें चलाई जाएंगी ताकि मुंबई में रहने वाले कोंकणवासी आसानी से अपने गांव जाकर उत्सव मना सकें। शेलार ने कहा, “सुगम और सुविधाजनक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए तीन दिन के लिए यह व्यवस्था की गई है। इस पहल से भगवान गणेश के भक्तों में खुशी और उत्साह का माहौल है।” इस अवसर पर कई भाजपा विधायक भी मौजूद थे।

मंत्री शेलार ने शहर की सड़कों पर बने गड्ढों को लेकर भी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव से पहले गड्ढों की मरम्मत पूरी कर ली जानी चाहिए। शेलार ने बताया कि उन्होंने खुद अधिकारियों को बैठक में बुलाकर स्पष्ट आदेश दिए हैं। उनके अनुसार, “गणपति से पहले कई शिकायतें रिकॉर्ड पर आईं। कई जगह लोग शिकायत भी नहीं करते, लेकिन वहां भी समय रहते गड्ढे भरने होंगे।”

इस बीच, शेलार ने मनसे विद्यार्थी सेना के अध्यक्ष अमित ठाकरे से हुई मुलाकात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के दौरान कॉलेज और स्कूलों की परीक्षाओं के चलते कई छात्र उत्सव में भाग नहीं ले पाते। अमित ठाकरे ने मांग की थी कि इस अवधि में परीक्षाएं आयोजित न हों। इस पर शेलार ने कहा कि उन्होंने मुख्य सचिव और संबंधित विभागों से चर्चा कर परीक्षा कार्यक्रम स्थगित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि छात्रों को पढ़ाई और उत्सव दोनों में संतुलन बनाने में आसानी हो सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews