लाडकी बहिन योजना पर बड़ा अपडेट! जल्द करवा लें ये महत्वपूर्ण काम, वरना अटक सकता है पैसा

‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन’ योजना की 1 करोड़ से ज्यादा ला​भार्थी महिलाओं की e-KYC नहीं हुई है। अगर समय रहते इन महिलाओं की e-KYC नहीं हुई तो उन्हें इस योजना से वंचित होना पड़ेगा। e-KYC पूरा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।
लाडकी बहिन योजना पर बड़ा अपडेट! जल्द करवा लें ये महत्वपूर्ण काम, वरना अटक सकता है पैसा

महाराष्ट्र सरकार की ओर से राज्य की गरीब व जरूरतमंद महिलाओं के लिए शुरू गई ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहन’ योजना जो लाडकी बहिन योजना के नाम से लोकप्रिय है इसके संबंध में एक ताजा अपडेट निकल कर सामने आ रहा है। इस योजना की 1 करोड़ से ज्यादा ला​भार्थी महिलाओं की e-KYC नहीं हुई है। अगर समय रहते इन महिलाओं की e-KYC नहीं हुई तो उन्हें इस योजना से वंचित होना पड़ेगा। e-KYC पूरा करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लाडकी बहिन योजना में करीब 2.35 करोड़ लाभार्थी है जिनमें से अब तक 1.3 करोड़ महिलाओं ने ही e-KYC पूरा किया है। यदि जरूरत पड़ी तो हम इसकी तिथि आगे बढ़ाएंगे। हालांकि सरकार ने लाभार्थी महिलाओं से अपील की है कि जल्द से जल्द वे e-KYC कराए जिससे उन्हें योजना का लाभ मिलता रहे।

क्यों जरूरी है e-KYC?

राज्य सरकार का कहना है कि योजना से जुड़ी महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की मदद उसी समय जारी होगी, जब उनकी पहचान आधार से वेरिफाई होगी। अगर e-KYC तय समय पर नहीं कराई गई, तो हर महीने मिलने वाली 1500 रुपये की किस्त रोक दी जाएगी।

लाडकी बहिन योजना की पात्रता

महाराष्ट्र की स्थायी निवासी हो।
आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।
परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
आवेदिका या उसके परिवार का कोई भी सदस्य आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
महिला या उसके परिवार के पास चार पहिया वाहन न हो।
लाभार्थी का नाम राशन कार्ड में दर्ज होना चाहिए
बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होने के साथ-साथ उसमें डीबीटी सुविधा सक्रिय होनी चाहिए।

योजना की e-KYC प्रक्रिया पूरी

1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in जाएं।
2. होमपेज पर e-KYC बैनर पर क्लिक करें। इसके बाद e-KYC फॉर्म खुलेगा।
3. आवेदन में अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। सहमति दें और OTP भेजे पर क्लिक करें।
4. आपके आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP आएगा। उसे डालकर Submit करें।
5. सिस्टम जांच करेगा कि आपकी e-KYC पहले से हुई है या नहीं।
6. अगर पहले से हुई है, तो संदेश आएगा। “आपकी e-KYC पहले ही पूरी हो चुकी है।
7. अगर नहीं हुई है, तो सिस्टम जांचेगा कि आपका नाम पात्र सूची में है या नहीं। पात्रता मिलने पर अगला स्टेप खुलेगा। अब पति या  पिता का आधार नंबर और कैप्चा कोड डालें। OTP प्राप्त कर Submit करें।
8. अब अपनी जाति श्रेणी चुनें और दो घोषणाएं करें। पहला – परिवार में कोई सरकारी नौकरी या पेंशन नहीं ले रहा है और दूसरा – परिवार में केवल एक विवाहित और एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले रही है।
9. चेक बॉक्स टिक करें और सबमिट बटन दबाएं। इसके बाद आपकी e-KYC जांच सफलतापूर्वक पूरी हो जाएगी।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews