“12 साल तक शानदार और बेदाग कार्यकाल..” NDA बैठक में बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर भारत मंडपम में आयोजित एनडीए की बैठक में एकनाथ शिंदे ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इतिहास में बहुत कम उदाहरण हैं, जब​ किसी सरकार ने 12 वर्षों तक बेदाग, प्रभावी और जनकल्याणकारी कार्यकाल पूरा किया हो।
“12 साल तक शानदार और बेदाग कार्यकाल..” NDA बैठक में बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, PM मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान

देश में मोदी सरकार के 12 साल पूरे हो गए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के निर्वाचित प्रधानमंत्रियों में लगातार सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। देश में भाजपा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मना रही है। वहीं बुधवार को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में एनडीए दलों की बैठक हुई जहां उपस्थित दलों के नेताओं ने अपनी-अपनी बात रखी।

इस दौरान शिवसेना की ओर से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एनडीए के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि एनडीए के लिए बीते 12 वर्ष केवल सरकार में बने रहने का दौर नहीं रहे, बल्कि राष्ट्रसेवा के प्रति निरंतर और अविराम समर्पण का प्रतीक रहे हैं। उन्होंने कहा, इतिहास में बहुत कम ऐसे उदाहरण मिलते हैं, जहां किसी सरकार ने 12 वर्षों तक बेदाग, प्रभावी और जनकल्याणकारी कार्यकाल पूरा किया हो।

देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित: एकनाथ शिंदे

एकनाथ शिंदे ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी ने अपने लिए कभी समय नहीं निकाला। उनका हर पल देश की सेवा और विकास के लिए समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री केवल राजनीतिक सहयोगी नहीं हैं, बल्कि एनडीए के सभी घटक दलों के नेताओं के साथ उनका आत्मीय और पारिवारिक रिश्ता है। इस संबंध को कई नेताओं ने महसूस किया है और उन्होंने स्वयं भी इसका अनुभव किया है।

शिंदे ने कहा कि एक समय देश की प्रगति को आजादी से पहले और आजादी के बाद के दौर के आधार पर देखा जाता था, लेकिन आज परिस्थितियां बदल चुकी हैं। अब लोग भारत के विकास की चर्चा 2014 से पहले और 2014 के बाद के संदर्भ में करते हैं। उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन अपने आप नहीं आया, बल्कि इसके पीछे ऐसी नेतृत्व क्षमता है, जिसने दिन-रात देश के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में बिना किसी अवकाश के लगातार देश की सेवा की है और यही उनकी कार्यशैली की सबसे बड़ी पहचान है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews