तूफान में फंसा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर कल्याण-मुरबाड जाते समय तेज तूफान और खराब मौसम की चपेट में आ गया। हालांकि पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
तूफान में फंसा महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर, पायलट की सूझबूझ से तला बड़ा हादसा

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे उस समय एक बड़े हादसे से बाल-बाल बच गए, जब उनका हेलिकॉप्टर खराब मौसम और तेज तूफान की चपेट में आ गया। दरअसल यह घटना तब हुई जब एकनाथ शिंदे कल्याण-मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में अचानक मौसम बिगड़ गया और हेलिकॉप्टर तेज आंधी-तूफान के घेरे में आ गया।

दरअसल महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलिकॉप्टर जब कल्याण-मुरबाड की ओर बढ़ रहा था, तभी वह खराब मौसम और तेज तूफान की चपेट में आ गया। इस दौरान हेलिकॉप्टर के पायलट ने असाधारण सूझबूझ का परिचय दिया। पायलट ने अपनी सतर्कता दिखाते हुए हेलिकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से तूफान से बाहर निकाला। पायलट की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा संभावित हादसा टल गया।

आगे का दौरा रद्द करने का फैसला किया

घटना के बाद, मुरबाड इलाके में अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू हो गई थी। खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, डिप्टी सीएम शिंदे ने अपना आगे का दौरा रद्द करने का फैसला किया। इसके उपरांत, हेलिकॉप्टर को मुंबई के जुहू हेलीपैड पर सुरक्षित रूप से उतारा गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम शिंदे और उनके साथ मौजूद सभी अधिकारी पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली।

सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई

तेज आंधी की चपेट में आए हेलिकॉप्टर के संबंध में विस्तृत जानकारी भी सामने आई है। खराब मौसम और तेज आंधी-तूफान के कारण पायलट ने एहतियात के तौर पर यह निर्णय लिया कि हेलिकॉप्टर को आगे नहीं ले जाया जाए। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तुरंत हेलिकॉप्टर को वापस मुंबई की ओर मोड़ने का फैसला किया। जानकारी के मुताबिक, एकनाथ शिंदे मुंबई के महालक्ष्मी एयरपोर्ट से कल्याण के आगे मुरबाड में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए उड़ान भर रहे थे। उड़ान के दौरान ही रास्ते में मौसम अचानक अप्रत्याशित रूप से खराब हो गया।

Ankita Chourdia
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews