महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई जेल की सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें साल 2019 के इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में 1 महीने की जेल की की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना भी लगाया है।
Nitesh Rane

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नितेश राणे से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। मं​त्री राणे की अब मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि सिंधुदुर्ग की एक अदालत ने सोमवार को 2019 के एनएचएआई (NHAI) इंजीनियर पर कीचड़ फेंकने के मामले में उन्हें दोषी ठहराया है और एक महीने की सजा सुनाई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला साल 2019 का है। महाराष्ट्र में भारी बारिश के कारण मुंबई-गोवा हाईवे पर बहुत ज्यादा कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे। जिसके बाद मंत्री राणे नाराज हो गए और NHAI के इंजीनियर को पकड़ लिया था। इतना ही नहीं राणे और उनके साथ मौजूद कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर पर कीचड़ डाल दिया। इस वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था। राणे के इस बर्ताव के बाद उन पर केस दर्ज भी हुआ और मामला कोर्ट तक पहुंच गया। इसी मामले में कोर्ट ने सोमवार को जेल की सजा सुनाई है।

हालांकि कोर्ट के फैसले के तुरंत बाद ही उन्हें थोड़ी राहत भी मिल गई। कोर्ट ने उनकी सजा को फिलहाल स्थगित कर दिया है, ताकि वे इस फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकें। यानी अभी उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन मामला पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है। अब देखना होगा कि ऊपरी अदालत उन्हें राहत देती है या नहीं।

गौरतलब है कि मंत्री नितेश राणे अक्सर अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। उन पर कई बार विपक्षी नेताओं ने भड़काऊ बयान देने का भी आरोप लगाया है। वे अपनी जनसभाओं में भी कुछ ऐसे बयान देते हैं कि महराष्ट्र की राजनीति में एक नई बहस छिड़ जाती है।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews