Hindi News

मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नगर निगम ने सरकारी-निजी कार्यालयों में छुट्टी घोषित

Written by:Neha Sharma
Published:
महाराष्ट्र और मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। हालात को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है।
मुंबई में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, नगर निगम ने सरकारी-निजी कार्यालयों में छुट्टी घोषित

महाराष्ट्र और मुंबई में पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश का सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। हालात को देखते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम ने बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार, 19 अगस्त को नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालयों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। यही नहीं, निजी कार्यालयों को भी कर्मचारियों को छुट्टी देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, आपातकालीन सेवाओं से जुड़े कार्यालयों को इससे बाहर रखा गया है।

नगर निगम ने सरकारी-निजी कार्यालयों में छुट्टी घोषित

नगर निगम ने कर्मचारियों को विकल्प दिया है कि यदि अत्यावश्यक कार्य हो तो वे घर से काम यानी वर्क फ्रॉम होम करें। यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि कर्मचारी और नागरिक सड़क पर न फँसे और उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो। निगम ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा नियमों का पालन करें और जब तक बहुत ज़रूरी न हो, घर से बाहर न निकलें।

भारतीय मौसम विभाग ने मंगलवार को मुंबई और उपनगरों के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इसी आधार पर बृहन्मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सरकारी, अर्ध-सरकारी और नगर निगम के दफ्तर बंद रखे गए हैं। वहीं, निजी कंपनियों से भी कर्मचारियों को घर से काम करने का निर्देश देने की अपील की गई है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के तौर पर निगम ने यह आदेश जारी किया है ताकि अनावश्यक यात्रा और दिक्कतों से बचा जा सके।

लगातार हो रही बारिश का असर मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली रेल सेवाओं पर भी पड़ा है। मध्य, पश्चिमी और हार्बर रेलवे लाइनों पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है। कई जगह रेलवे पटरियों पर पानी भर गया है और दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित हुआ है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश ने शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी है, जिससे आम लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Neha Sharma
लेखक के बारे में
A Passionate Digital News writer with deep expertise. Doing Sharp analysis with engaging storytelling. View all posts by Neha Sharma
Follow Us :GoogleNews