“राम मंदिर बनाने का श्रेय लेते हैं और फिर..” चढ़ावा चोरी मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने PM मोदी की चुप्पी पर उठाए सवाल, जानें क्या कहा

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में प्रियंका चतुर्वेदी ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना को महापाप बताया है।
Priyanka Chaturvedi

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला पूरे देश में एक प्रमुख और बड़ा मुद्दा बना हुआ है। मामले को लेकर राजनीतिक बयानबाजी लगातार बढ़ती जा रही है। विपक्ष भाजपा सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब सवालों के घेरे में हैं। इस मामले में कई लोगों पर कार्रवाई भी हुई है। शुक्रवार को इस पूरी घटना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की भी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने इस घटना को घोर निंदनीय बताया है। अब RSS के बयान पर भी विपक्ष सवाल उठा रहा है।

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा में कथित गबन मामले पर शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी का ताजा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है और उनकी खामोसी पर भी सवाल खड़े किए हैं। जिसके बाद सियासी गतियारों में हलचल मच गई है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं की चुप्पी पर उठाए सवाल

प्रियंका चतुर्वेदी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि इतने समय से सभी ने चुप्पी साध रखी है। इस मामले में न तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न ही भाजपा के किसी सदस्य ने इस मामले में कुछ बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर बनाने का श्रेय लेते हैं और फिर भी भाजपा सरकार में सिर्फ 2 साल के अंदर ही वहां ऐसी चोरी की घटना हो जाती है। जहां भगवान के आभूषण तक चोरी हो गए। उन्होंंने इस घटना को महापाप बताया है और कहा कि इस घटना के भक्तों की आस्था को गहरी चोट पहुंची है।

प्रियंका चतुर्वेदी ने RSS-भाजपा के बयानों को बताया शर्मनाक

शिवसेना (UBT) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने RSS के बयान पर भाजपा को लपेटे में लिया है। प्रियंका ने कहा कि इस घटना से हिंदू धर्म की छवि खराब नहीं हो रही है सिर्फ भाजपा की नीति और नीयत खराब हो रही है। भाजपा ने ही आगे बढ़ने के लिए चुनावों में राम मंदिर का मुद्दा बनाकर प्रचार किया था लेकिन अब जब ऐसी चोरी की घटना सामने आई है तो आप कहर रहे हैं कि हिंदू विरोधी ताकतें हैं? उस पास की सजा भुगतना जरूरी है। भाजपा और RSS की ओर से आए ऐसे बयान बहुत शर्मनाक हैं।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews