ह्यूमन ट्रैफिकिंग – मंडला की 12 लड़कियों को लाया गया उत्तरप्रदेश के हाथरस

mandla grils brought to hathras

मंडला,डेस्क रिपोर्ट। उत्तरप्रदेश के हाथरस गैंगरेप (Hathras gangrape of Uttar Pradesh)  का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था और वहां से एक और चौकाने वाला मामला सामने आया है, जहां मध्यप्रदेश के मंडला (Mandla) जिले की 12 युवतियों को हाथरस लाया गया था। दरअसल, बीती रात हाथरस के बस स्टैंड (Hathras Bus Stand) पर एक नाबालिग लड़की (Minor girl) रोती हुई मिली थी,जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लड़की से पूछताछ की तो लड़की ने बताया कि उसके साथ 11 और लड़कियों को मध्यप्रदेश के मंडला से हाथरस लाया गया है, जिसके बाद पूरा मामला ह्यूमन ट्रैफिकिंग (Human trafficking) का समझ आ रहा है।

ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला

आगे नाबालिग ने बताया कि उसके परिवार को दो लोगों ने पैसे दिए थे ,जिसके बाद उसे कार में बैठाकर तीन दिन पहले यहां लाए थे। आगे खुलासा करते हुए लड़की ने बताया कि सिलाई सिखाने का बहाना कर के सभी लड़कियों को एक कमरे में बंद कर के रखा गया था। नाबालिग ने बताया कि उन्हें तीन दिन से भूखा प्यासा रखा गया है, जिसके बाद सभी लड़कियां जैसे तैसे कर के खिड़की से कूदकर भाग निकली।

लड़की ने पुलिस को बताया कि वो मध्यप्रदेश के मंडला की रहने वाली है। नाबालिग लड़की ने पुलिस को बताया कि एक व्यक्ति सिलाई-कढ़ाई सिखाने का कह कर उसके साथ 11 लड़कियों को यहां लेकर आया था। पुलिस मामले का ह्यूमन ट्रैफिकिंग (Human trafficking) का मानकर कार्रवाई कर रही है और बाकि 11 लकड़ियों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

ये भी पढ़े- हाथरस कांड में निकला जबलपुर कनेक्शन, महिला ने नकली भाभी बनकर दिया मीडिया में बयान

वहीं पूरे मामले पर एसपी  (sp) ने कहा कि नाबालिग लड़की ने बताया कि उसके परिजनों की सहमति से एक व्यक्ति उन्हें सिलाई-कढ़ाई (Stitch embroidery) का काम सिखाने का कहकर उसके साथ उसी के गांव की 12 लड़कियों को दिल्ली (delhi) लेकर जा रहा था। इसी बीच कुछ दिनों पहले किसी जिले के बस स्टैंड के पास एक कमरा किराये पर लेकर उन सभी लड़कियों को रखा था। जैसे ही लड़कियों को शक हुआ वो वहा से भाग गई। वहीं इस नाबालिग लकड़ी ने बताया कि वो तीन दिन से लगातार चलने के बाद हाथरस (hathras) पहुंची है। नाबालिग के परिजनों से संपर्क कर लिया गया है, लड़की के पिता वाहन चालक है। डीएसपी पूरे मामले की जांच कर रहे है।

जबलपुर की महिला डॉक्टर को कारण बताओं नोटिस

बता दें कि हाल ही में हाथरस गैंग रेप (hathras gang rape victim) के पीड़ित परिवार के साथ जबलपुर की महिला डॉक्टर (female doctor of jabalpur) का लिंक सामने आया है। जबलपुर की महिला पर प्रदेश के मंत्री ने नक्सिलियों (Naxalites) से जुडा होना बताया है, वहीं महिला ने अपने उपर सारे आरोपों को बेतुका बताया है। महिला डॉक्टर का कहना है कि वो पीड़ित परिवार के पास मानवता के नाते गई थी। बता दें कि महिला चिक्तिसक को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़े- हाथरास-जबलपुर कनेक्शन: डॉक्टर बंसल को जारी होगा शोकॉज नोटिस, माँगा जाएगा स्पष्टीकरण

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews