इस जिले में आए कोरोना के 12 नए मामले, प्रशासन ने दिए जरुरी दिशा-निर्देश

इस जिले में आए कोरोना के 12 नए मामले, प्रशासन ने दिए जरुरी दिशा-निर्देश

मंडला, सुधीर उपाध्याय

नोवेल महामारी कोरोना वायरस का कहर देश भर में चरम पर है, आए दिन हजारों में कोरोना के मामले सामने आ रहे है। मध्यप्रदेश में भी कोरोना के हालात बेकाबू है और आए दिन कोरोना से संक्रमित मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं प्रदेश के मड़ला शरह में 7 कोरोना संक्रमण केस सामने आए है, वहीं पूरे जिले में 12 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है।

बताया जा रहा है कि मंडला शहर के अम्बेडकर वार्ड में 37 एवं 39 साल की महिला और 11 साल का बालक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है। इसी प्रकार सरदार पटैल वार्ड में 62 साल, 40 साल एवं 38 साल के पुरूष तथा सिविल लाईन मंडला में 42 साल के पुरूष कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

पौंड़ी बिछिया निवासी 25 साल की महिला, बकौरी निवासी 36 साल का पुरूष, कूड़ामैली नारायणगंज निवासी 18 साल की युवती,  मोहगांव निवासी 28 साल का युवक तथा जेवरा रिपटा निवासी 30 साल के पुरूष की भी कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजीटिव प्राप्त हुई है।

सभी को उपचार के लिए कोरोना केयर सेंटर में भर्ती कराए जा रहे हैं। वहीं कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं कोरोना जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews