Bribe News : जबलपुर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते उपयंत्री गिरफ्तार, बिल पास करने के एवज में मांगे थे पैसे

mandla bribe

Mandla Bribe News : मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जबलपुर लोकायुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने यहां एक शासकीय कर्मचारी को ठेकेदार से 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।यह रिश्वत निर्माण कार्य के मूल्यांकन की राशि को बढ़ाने एवं बिल बनाने के बदले मांगी गई थी।

45 रुपए मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मंडला जिले के मोहगांव का है। यहां जनपद पंचायत में पदस्थ उपयंत्री महेश मिश्रा ने ठेकेदार संतोष परस्ते  से निर्माण कार्य के मूल्यांकन की राशि को बढ़ाने एवं बिल बनाने के बदले में 45000 रुपए रिश्वत मांगी थी। पहली किस्त के रुपए उपयंत्री ने ठेकेदार से 10 हजार रुपए मांगे थे, जिसकी शिकायत ठेकेदार ने जबलपुर लोकायुक्त टीम से की।

बिल पास कराने के एवज में मांगी थी रिश्वत

ठेकेदार ने बताया कि मैंने एक वर्ष पहले पुलिया का निर्माण पूर्ण कर दिया था लेकिन उपयंत्री द्वारा मूल्यांकन करने के एवज में मुझ से 45000 रुपए की मांग की जा रही थी। इसके बाद टीम ने योजना बनाई और फिर ठेकेदार को उपयंत्री के पास भेजा, जैसे ही घुघरी तिराहा के नजदीक उपयंत्री ने ठेकेदार से रिश्वत की रकम लेने के हाथ बढ़ाया, पीछे से लोकायुक्त टीम ने धर दबोचा। यह पूरी कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त टीम के निरीक्षक स्वप्निल दास की पांच सदस्यीय टीम द्वारा की गई। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर उनके पास से रिश्वत में ली दस हजार रुपए राशि जब्त कर कार्रवाई शुरू की।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews