Mandla News : सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 8 सटोरिए पकड़े

पुलिस ने आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Police Arrest Crime

Mandla News : मध्य प्रदेश के मंडला जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। जहाँ नैनपुर पुलिस ने सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 18 मोबाइल सहित 1 लाख 64 हजार का सामान और नगदी जब्त की।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि उमरिया वार्ड क्रमांक 3 में सट्टे का काम चल रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर टीम तैयार कर मौके पर पहुंचकर दबिश दी थी। पुलिस ने आरोपी टोनी पिता माईक बिल, दुर्गेश बैरागी पिता स्व. ऊखम दास बैरागी, रोशन परतेती पिता स्व. श्याम सुंदर परतेती, शिव प्रसाद नंदा पिता मुन्नालाल नंदा, विनोद उइके पिता स्व. बच्चु लाल उइके, राकेश पदमाकर पिता स्व. प्रेमलाल पदमाकर, दिलीप सोनवानी पिता स्व. संत्तु सोनवानी और जुगल किशोर खण्डेलवाल सहित कुल 8 आरोपियों को सट्टा पर्ची के साथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों से विभिन्न कंपनियों के कुल 18 मोबाइल जब्त किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 1.50 लाख है। साथ ही 14 हाजर 485 रुपए नगद, पेन और सट्टा पर्ची बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews