
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Mandla News : मध्य प्रदेश के मंडला जिले से दुखद खबर सामने आई है मिली जानकारी के मुताबिक, नर्मदा नदी के महाराजपुर संगम घाट में युवक की डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मृतक का नाम प्रतीक कन्नोजे (31) पिता दिनेश निवासी जिला बालाघाट बताया गया है।
यह है पूरी घटना
बता दें कि प्रतीक अपनी दादी सास की अस्थि विसर्जन के लिए अपने परिजनों के साथ संगम घाट आया था। जहां स्नान के दौरान नदी की गहराई में चला गया और डूबने से मौत हो गई। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को ढूंढ कर निकाला गया। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।
जानकारी मिल रही है कि मृतक प्रतीक कानोजे 2018 बेच के पटवारी थे। विगत माह तक मंडला जिले की बम्हनी बंजर उप तहसील क्षेत्र में पदस्थ थे। हाल ही में उनका स्थानांतरण बालाघाट जिले में हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पटवारी संघ के अध्यक्ष मौके पर पहुंचे गए उन्होंने स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर शव की सर्च कराई गई।
गौरतलब है कि पटवारी प्रतीक का माह जनवरी में विवाह हुआ था। वे अपनी दादी सास की अस्थि विसर्जन के लिए अपने परिजनों के साथ नर्मदा के संगम घाट आये हुए थे। जहां स्नान करने के दौरान नदी की गहराई में डूबने से मौत हो गई।
