विधायक पर लगा युवक के अपहरण का आरोप,विधायक ने साजिश करार दिया

विधायक पर लगा युवक के अपहरण का आरोप,विधायक ने साजिश करार दिया

मंडला/सुधीर उपाध्याय

मंला जिले के निवास इलाके के कांग्रेस विधायक डॉ अशोक मर्सकोले ने दमोह जिले के झालौंन गांव के निवासी अर्जुनसिंह की पुलिस को की गई शिकायत का खंडन किया है। बता दें कि  शिकायतकर्ता ने विधायक पर उनके बेटे सुरेंद्र के अपहरण  करने एवं बंधक बनाए जाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को दमोह में ये आरोप लगाते हुए उन्होने कहा था कि उनका बेटा विधायक के शेयर आदि का काम देखता था और अब लापता हो गया है जिसकी शिकायतें क्राइम ब्रांच भोपाल के पास भी है।

इसके बाद शनिवार को विधायक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि शिकायतकर्ता और उनके बेटे के विरुद्ध अनेक मामले ,जांच धोखाधड़ी के चल रहे हैं, वह स्वयं के बचाव के लिए झूठी कहानी रच रहे हैं। वास्तव में वो अनेक लोगों के कर्जदार है जिसकी जांच पुलिस पूर्व से ही कर रही है और ये आरोप राजनीतिक साजिश का भी हिस्सा हो सकते हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews