मंडला में 2 बच्चों सहित 7 लोगों की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

Indore Crime News

मंडला/सुधीर उपाध्याय

मंडला जिले में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी फैल गई है। यह घटना मंडला से लगभग नब्बे किलोमीटर दूर बीजाडांडी थाना अंतर्गत मनेरी चौकी इलाके की है। घटना की वजह पारिवारिक रंजिश और जमीनी विवाद बताया जा रहा है।

औद्योगिक इलाका मनेरी गांव में बुधवार दिनदहाड़े हुए सामूहिक नरसंहार में आरोपी हरि सोनी और संतोष सोनी ने बीजेपी नेता रज्जन सोनी सहित उनके भाई विनोद सोनी, ओम सोनी (10 साल), प्रिया सोनी (28 साल), श्रेयांस सोनी (7 साल), दिनेश सोनी सहित 7 लोगों की नृशंस हत्या कर दी गई। आरोपियों ने एक ही परिवार के सात लोगों की तलवार से बारी बारी से हत्या कर दी, वही राह चलते दो ग्रामीणों को घायल भी कर दिया। हमले में तीन लोग घायल भी हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पुलिस बल के पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपियों पर हमला कर दिया। आरोपी संतोष सोनी की अस्पताल में मौत हो जाने की खबर है। हालांकि पुलिस फिलहाल इस घटना की पुष्टि नहीं कर रही है। दूसरा आरोपी हरि सोनी बीजाडांडी अस्पताल में गम्भीर हालत में भर्ती है।

ये मामला एक जमीन के विवाद को लेकर है जिसमें दोनों परिवारों के बीच तनाव चल रहा था। मृतक रज्जन सोनी भाजपा के रसूखदार नेता रहे हैं। दोनों आरोपी बुधवार दोपहर एक साथ धारदार हथियार तलवार लेकर मृतक के घर और दूकान पहुंचे और बारी बारी से सबपर हमला कर दिया। इस बीच जो भी बीच में आया वो उसपर भी हमला करते रहे। इस घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल पहुचने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने एक आरोपी पर हमला कर दिया जिससे उसकी मौत की खबर है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सूचना है कि गुरूवार को बालाघाट आईजी मौके का मुआयना करेंगे, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews