इस जिले में फैली लॉक डाउन की अफवाह, तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज

Lockdown extended

मण्डला, सुधीर उपाध्याय

प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री का ऐलान है कि प्रदेश में लोकडाउन्न या तालाबंदी नहीं होगी, उन्होंने यह भी कहा कि जिला कलेक्टर यदि आवश्यक समझें तो राज्य शासन से अनुमति लेंगें, बावजूद इसके मण्डला में बीते दिनों से यह भ्रम फैला है कि यहां 3 दिन यानी गुरुवार की रात से सोमवार की सुबह तक तालाबंदी की जावेगी, यह सर्वथा अफवाह मात्र है।

जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि कुछ व्यापारी तालाबन्दी के पक्ष में निवेदन किया है। लेकिन प्रशासन ने इसे आधिकारिक स्वीकृति नहीं दी है। यदि कोई व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखना चाहते हैं तो वे स्वतंत्र हैं लेकिन जो खोलना चाहते हैं। उन्हें प्रतिष्ठान बंद करने के लिए बाध्य करने वाले विहित कानून की परिधि में आ सकते हैं, विदित हो कि कल नगर के मुख्य मार्गों में 3 दिवसीय बंद की उद्घोषणा हो रही थी जिससे यह भ्रम पैदा हो गया है।

जिले में बढ़ रही है कोरोना मरीज की संख्या

यह सही है कि मंडला जिले में कोरोना के 2 और प्रकरण सामने आए हैं। जिनमें हनुमान जी वार्ड महाराजपुर निवासी 35 वर्षीय महिला तथा ग्राम केहरपुर निवासी 17 वर्षीय युवक है। इन प्रकरणों के साथ ही जिले में कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 25 हो गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews