मंदसौर में 13 नए कोरोना मरीज, 4 साल के बच्चे की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

मंदसौर में 13 नए कोरोना मरीज, 4 साल के बच्चे की रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

मंदसौर/तरूण राठौड़

लगभग दो दिन बाद मन्दसौर में 13 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। इसी के साथ  पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा 60 से बढ़कर 73 पर पहुंच गया है। वहीं, 30 लोगों को अब तक डिस्चार्ज किया गया है। नए 13 नए केस में  34 साल का व्यक्ति भी शामिल है जिसकी 17-18 मई की रात क्वारेंटाइन सेंटर में मौत हो गई थी। उसकी रिपोर्ट भी पॉजेटिव आई है। इसके साथ ही अब मंदसौर में मौत का आंकड़ा 5 से बढ़कर 6 पर पहुंच गया है लेकिन आधिकारिक रूप से इस मौत को अभी कोरोना मौत के आंकड़ों में शामिल नहीं किया गया है। वहीं एक कोरोना पॉजेटिव महिला मल्हारगढ़ तहसील के ग्राम बांसखेड़ी/लिम्बावास की है, जिसका फिलहाल इंदौर में इलाज चल रहा है। शेष मंदसौर के गुदरी, छीपाबाखल, काजी चौक पुरानी तहसील मंदसौर के रहने वाले हैं।

जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार को 27 सेम्पलों की रिपोर्ट आई है जिसमें 15 रिपोर्ट पॉजिटिव है। इन 15 पॉजिटिव में 2 रिपोर्ट उन संक्रमितों की है जिनकी पूर्व में भी रिपोर्ट पॉजेटिव थी, 3 सेम्पल रिजेक्ट हुए हैं और 9 रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मंगलवार को आई 13 पॉजेटिव रिपोर्ट में सबसे कम उम्र का मरीज एक 4 साल का बच्चा है, वहीं सबसे अधिक उम्र का पॉजिटिव मरीज की उम्र 62 वर्ष है।

दिनांक 17-18 मई की रात्रि करीब 2 बजे रेवास देवड़ा रोड़ स्थित कोविड सेंटर पर क्वारेंटाईन हुआ गुदरी निवासी 34 वर्षीय युवक जिसकी मौत हो गई थी उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही अब मंदसौर में कोरोना से मौत का आंकड़ा 6 पर पहुंच गया है। लेकिन आधिकारिक रूप से इस मौत को अभी कोरोना मौतों में शामिल नहीं किया गया है, आधिकारिक रूप से कोरोना से मौत का आंकड़ा अभी 5 ही है। वहीं गुदरी की महिला जिसकी 18 मई की सुबह सांस लेने में तकलीफ होने पर मौत हुई थी उसका सेम्पल लेकर भेजा गया है, रिपोर्ट आने पर ही उसकी पुष्टि हो सकेगी।

मंगलवार को आई पॉजेटिव रिपोर्ट में बांसखेड़ी/लिम्बावास की एक महिला संक्रमित पाई गई वहीं मंदसौर के पुरानी तहसील के पास काजी चौक से भी एक पॉजेटिव मिला है। बांसखेड़ी और काजी चौक अब नये कन्टेंनमेंट जोन बन गए है। मंदसौर नगर के लिए अच्छी खबर यह है कि कोरोना पॉजेटिव के 30 संक्रमित मरीज कोरोना से जंग जीतकर हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर सकुशल घर लौट चुके है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews