
मंदसौर, तरुण राठौर
जिले में शराब ठेकेदार के गुर्ग़े बिना वजह लोगों को प्रतापगढ़ हाइवे पर जबर्दस्ती रोक कर चेकिंग कर रहे है। जिससे वहां से गुजर रहे लोग परेशान है। ये गुर्ग बिना प्रशासन की इजाजत के इन लोगों की तलाशी ले रहे। मानो जैसे ये लोग अवैध शराब के सप्लायर हो।
ये गुर्गे यह भी नहीं देख रहे कि उनके साथ लेडिस है। उन लेडिसो की भी चैकिंग कर रहे है। यदि कोई इनसे पूछता है कि ये चेकिंग क्यो की जा रही है तो उसके साथ मारपीट करते हुए शराब के केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जबकि सोमवार को त्योहार है जिसके चलते ग्रामीण लोग जहां खरीदारी करने नगर में आ रहे है। वहीं कोई कोई अपनी बहन को लेकर आ रहे है। ये सभी लोग शराब ठेकेदार के गुर्गे द्वारा चेकिंग होने के चलते रोष में है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

