
मंदसौर । तरुण राठौर| मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर (Mandsaur) जिले में कोरोना संक्रमितों (Corona Positive) की संख्या बढ़ती जा रही है| शुक्रवार रात को आई कोरोना रिपोर्ट में तीन लोग नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि एक पाजेटिव की रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है| इसे मिलकर आज चार रिपोर्ट पॉजिटव आई है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरोना से जिले में पाँचवी मौत हो गई हे। मृतक जीवागंज मंदसौर का हे। CEO ऋषव गुप्ता ने बताया कि आज तीन केस आए हे। इसमें दो गुदरी के हे। जबकि एक जीवागंज का मरने वाला वृद्ध हे। जबकि एक अन्य पहले से कोविड अस्पताल में भर्ती हे। इसकी रिपोर्ट फिर पॉजिटिव आई हे।बाक़ी चार की रिपोर्ट संदिग्ध है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma
निदेशक और संपादक
पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है।
इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →

