
Mandsaur News : स्वर्गीय उषा देवी चौधरी सेवा फाउंडेशन एवं शामगढ़ सर्जन समाज सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 11वां रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जो कि पं. दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय सिविल हॉस्पिटल पर संपन्न हुआ। जिसमें नगर अध्यक्ष कविता, नरेन्द्र यादव, डॉ. मुकेश चौहान, रमेशचंद्र राठौर, गायत्री शक्ति पीठ मधुसूदन चौधरी आदि उपस्थिति रहे। इस दौरान अतिथि परिचय डॉ.अमित धनोतिया ने कराया। वहीं, दीप प्रज्ज्वलन के समय चंदू कोठारी ने बहुत ही शानदार गीत भी प्रस्तुत किया।

प्रदान किया गया सम्मान पत्र
सिविल प्रभारी योगेश काला डोनाल्ड ने बताया कि पूज्य माता स्वर्गीय उषा देवी चौधरी की पुण्य स्मृति में प्रतिवर्ष उनकी पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस बार कुल 55 रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। युवा पंकज काला ने अपनी बेटी चारवी के जन्मदिन पर पहली बार रक्तदान किया। वहीं, दूसरी ओर राकेश धनौतिया ने 24 बार रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में पीड़ित मानवता की सेवा में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान करने वाले रक्तवीरों को समिति की ओर से स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
महिला सदस्यों ने किया जागरुक
भारत विकास परिषद की महिला सदस्यों ने मतदान के प्रति जागरूकता के संदेश का स्लोगन स्टीकर बैनर भी कार्यक्रम में लगाया। साथ ही लोगों को मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। मन्दसौर ब्लड बैंक से रामगोपाल पाटीदार गोपाल पोरवाल सहित टीम उपस्थित रही। वहीं, संचालन जगदीश वेद ने नितिन चौधरी का आभार माना।
[dgv_vimeo_video id=”871812569″]
मंदसौर, राकेश धनोतिया
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

