सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगने का मामला, साइबर सेल ने शुरू की जांच

Cryptocurrency

मंदसौर, तरूण राठौड़। आजकल साइबर क्राइम के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगने की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हो रही है।

ऐसा ही एक मामला मंदसौर जिले में सामने आया है जहां पर एक पुलिसकर्मी की फर्जी आईडी बनाकर अज्ञात ठग ने लोगों से पैसों की मांग की। जब संबंधित पुलिसकर्मी को इस बात की जानकारी लगी तो उन्होंने अपने ही थाने में फर्जी आईडी की शिकायत दर्ज कराई। इसी तरह का मामला हरीश राठौर के साथ भी हुआ जो पोस्ट आफिस में पदस्थ है। उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कुछ पोस्ट की गयी जिसमें लोगों से पैसे उधार मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि उनके नाम का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे भेजने को कहा जा रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने साइबर सेल से की है और फेसबुक पर वीडियो जारी कर कहा है कि ऐसे किसी व्यक्ति को कोई पैसा न दें। यदि कोई पैसे देता है उसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews