नारेबाजी कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से मिले सीएम शिवराज, मंच से दिया आश्वासन

नारेबाजी कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से मिले सीएम शिवराज, मंच से दिया आश्वासन

मंदसौर, तरुण राठौर| मंदसौर (Mandsaur) पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के सामने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की| इस दौरान मुख्यमंत्री स्वयं ज्ञापन लेने आये और मंच से मांगें पूरी होने का आश्वासन भी दिया|

दरअसल, नियमितीकरण न किये जाने एवं 5 जून 2018 सामान्य प्रशासन की संविदा नीति, नियमित समकक्ष पद 90 प्रतिशत वेतनमान राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 2 साल बीत जाने के बाद भी लागू न होने से संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश है। इसी को लेकर संविदा कर्मी लगातार अपनी मांगों को धरना प्रदर्शन कर सरकार तक अपनी बात पहुंचा रहे हैं|

इसी क्रम में रविवार को सुवासरा विधानसभा के सीतामऊ में आयोजित सभा में शामिल होने जब मुख्यमंत्री शिवराज जा रहे थे| तब उन्होंने प्रदर्शन कर रहे संविदा कर्मचारियों से मुलाक़ात की और ज्ञापन लिया| सीएम ने मंच से बोलते हुए संविदा कर्मचारियों, समेत अतिथि शिक्षकों एवं अन्य की मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews