गौरव दिवस पर मंदसौर को सीएम शिवराज देंगे 1522 करोड़ रुपये की सौगात, 400 करोड़ का सिंगल क्लिक से भुगतान भी करेंगे

गौरव दिवस पर मंदसौर को सीएम शिवराज देंगे 1522 करोड़ रुपये की सौगात, 400 करोड़ का सिंगल क्लिक से भुगतान भी करेंगे

Mandsaur News : सीएम शिवराज सिंह चौहान की मंशानुरूप प्रदेश के सभी जिलों में गौरव दिवस की तारीख निश्चित हो रही है, इसी क्रम में मंदसौर गुरुवार 08 दिसंबर को अपना गौरव दिवस (Mandsaur Pride Day) मना रहा है, इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंदसौर को 1522 करोड़ रुपये की सौगात देंगे। शिवराज 1512 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन और 10 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इस मौके पर सीएम प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये की किश्त का सिंगल क्लिक से भुगतान करेंगे।

50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के 50 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश और 51 हजार हितग्राहियों के आवासों का भूमि-पूजन, पीएम स्वनिधि योजना के प्रथम चरण के डेढ लाख हितग्राहियों को 10-10 हजार रूपये, द्वितीय चरण के एक लाख हितग्राहियों को 20-20 हजार रुपये का ऋण सिंगल क्लिक से वितरित करेंगे। साथ ही दो स्ट्रीट वेंडर को 50-50 हजार रुपये का ऋण वितरित कर योजना के तृतीय चरण का शुभारंभ करेंगे।

इन कार्यों का होगा भूमि-पूजन

मुख्यमंत्री श्री चौहान 2891 लाख रुपये की लागत के शिवना नदी शुद्धिकरण, 1462 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत की गांधी सागर-1 समूह जल-प्रदाय योजना, 325 लाख 44 हजार रुपये की लागत से मंदसौर नगर में सेंट्रल लाइटिंग कार्य, 750 लाख रुपये की लागत के जिला चिकित्सालय मंदसौर के 100 बिस्तरीय वार्ड, 221 लाख 78 हजार रुपये की लागत के रतलाम-नसीराबाद मार्ग के डामरीकरण, 41 लाख 26 हजार रुपये की लागत के पशुपतिनाथ पहुँच मार्ग और 18 करोड़ रुपये की लागत के मंदसौर नगर में नवीन पम्प हाउस के निर्माण का भूमि-पूजन करेंगे।

तहसील कार्यालय भवन, बालक छात्रावास का लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री चौहान 640 लाख 27 हजार रुपये की लागत के संयुक्त तहसील कार्यालय भवन मंदसौर और 385 लाख 37 हजार रूपये की लागत के 100 सीटर बालक छात्रावास मंदसौर का लोकार्पण करेंगे।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews