शहर के प्रमुख मार्गो पर नाकाबंदी के साथ पुलिस की तैनाती

शहर के प्रमुख मार्गो पर नाकाबंदी के साथ पुलिस की तैनाती

मुरैना| संजय दीक्षित| कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है| शहर में प्रवेश के सभी प्रमुख रास्तों को सील कर दिया है और गलियों में आने जाने वाले रास्तों में बेरिकेटिंग भी कर दी गई है। इसके बाद शहर में कोई भी व्यक्ति गलियों में प्रवेश नहीं कर पायेगा। अंतरराज्जीय सीमा को पहले से ही सील किया जा चुका था लेकिन शहर में भी शक्ति और बढ़ा दी गई है ।

इसके पहले कोरोनावायरस वार्ड और उसके आसपास के इलाकों को पूरी तरह से सील किया जा चुका है। एबी रोड स्थित बेरियल चौराहे से एमएस रोड होते हुए शहर में प्रवेश का रास्ता पूरी तरह से ब्लॉक कर दिया है। गांधी कॉलोनी की तरफ से जाने वाले रास्ता नाला नंबर 1 पूरी तरह से बंद कर दिया है। वहीं पुराने बस स्टैंड से सिंधी कॉलोनी की तरफ जाने वाले रास्ते पर प्यारा होटल से पहले ही बैरिकेडिंग करवा दी गई है जिससे कोई भी आम व्यक्ति अपनी बाइक या अन्य साधन से अंदर गलियों में प्रवेश न कर सकें। वही ओवरब्रिज चौराहे पर भी शहर में आने का रास्ता भी सील कर दिया गया है। वहीं सारी व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए एसपी डॉ असित यादव ने पुलिस फोर्स के साथ एमएस रोड़ पर सघन चेकिंग की और आने जाने वाले राहगीरों को समझाइश देकर घर का रास्ता दिखाया जो व्यक्ति बार-बार एमएस रोड पर घूमते दिखे उन्हें उनकी भाषा में समझा कर घर की तरफ रवाना कर दिया गया।

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिले में भी टोटल लॉक डाउन घोषित कर दिया गया है| कलेक्‍टर मंजू शर्मा द्वारा गुरूवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किया गया है। 10 अप्रैल, 2020 को रात्रि 12:00 बजे से 12 अप्रैल, 2020 को रात्रि 12:00 बजे तक जिला अशोकनगर में संपूर्ण लॉकडाउन घोषित किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews