
Jagdish Devda Pashupatinath Temple Mandsaur
मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा गुरुवार को मंदसौर पहुंचे, जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में आयोजित विक्रम उत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
विक्रम संवत हमारी ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत
मंदिर पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री देवड़ा का जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और श्रद्धालुओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने विक्रम संवत की गौरवशाली परंपरा और भारतीय संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विक्रम संवत हमारी ऐतिहासिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।
प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को दे रही बढ़ावा
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है, जिससे हमारी परंपराएं और भी मजबूत हों। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या मौजूद रही और भक्ति व उत्साह का वातावरण बना रहा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, समाजसेवी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

