ऑटो गैरेज में लगी भीषण आग, दो युवक झुलसे, जलकर राख हुई कारें

ऑटो गैरेज में लगी भीषण आग, दो युवक झुलसे, जलकर राख हुई कारें

Fire In Mandsaur: मंदसौर के दलौदा में हाईवे पर स्थित एक ऑटो गैरेज पर अचानक ही भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची, जब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था और गैरेज में रखी 4 कार जलकर खाक हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि भावगढ़ फंटे के पास कुमावत ऑटो गैरेज में यह आग लगी है। वहां पर कार रिपेयरिंग का काम चल रहा था और देखते ही देखते पूरा गैरेज आग की लपटों में घिर गया। भीषण आग को देखते हुए हाईवे के एक ट्रैक को बंद करवाया गया क्योंकि 2 किलोमीटर दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आगजनी के दौरान कार में धमाके भी हुए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया और पानी की सहायता से आग को काबू में लिया गया। लगभग डेढ़ घंटे तक गैरेज आग की लपटों में घिरा रहा।

जानकारी के मुताबिक ऑटो गैरेज में आग लगने के दौरान दो मैकेनिक वहां पर कार्य कर रहे थे। आग लगी तो उन्होंने गैरेज में खड़ी हुई कारों को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन टायर खुले होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए और कार आग की चपेट में आ गई। दो स्विफ्ट, एक ओमनी और एक ऑल्टो बुरी तरह से जलकर खाक हो गई है। आग बुझाने की कोशिश करने के दौरान 2 लोग झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews