मंदसौर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, जमकर लगाए नारे, ग्रामीणों को बांटे शक्कर के पाउच

मंदसौर में महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन देखने को मिला। ग्रामीणों को शक्कर के पाउच बांटकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Mandsaur

मंदसौर की पिपलिया मंडी में महंगाई के विरोध में अनोखा प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेस के समर्थन में किए गए इस प्रदर्शन में अमरपुरा की बागरी बस्ती में छोटे-छोटे पाउच में शक्कर बांटी गई। इन पर महंगाई से जुड़े हुए नारे लिखे गए थे।

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना है कि मोदी सरकार के कार्यकाल में महंगाई लगातार बढ़ रही है। तेल और दालों के बाद अब शक्कर के दाम भी 75 रुपए तक चले गए हैं, जो मध्यम वर्गीय और गरीब परिवारों के लिए बहुत परेशानी की बात है।

बांटे नारे लिखे शक्कर के पाउच

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ग्रामीणों को शक्कर के पाउच बांटे जिन पर गरीबों से शक्कर हुई दूर, 75 रुपए की हुई शक्कर, मोदी है तो मुमकिन है, महंगाई डायन खाए जात है जैसे नारे लिखे थे। इस दौरान जमकर नारे भी लगाए गए और केंद्र की मोदी सरकार को घेरा गया।

एथेनॉल को लेकर भी साधा निशाना

इस प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस महासचिव अनिल शर्मा ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार को महंगाई का जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का असर गरीब, मजदूर, किसान, व्यापारी और आम लोगों पर पड़ रहा है। उन्होंने पेट्रोल में एथेनॉल के मिशन को लेकर भी केंद्र सरकार पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा इसमें गन्ने का बड़े स्तर पर इस्तेमाल होता है, जिससे शक्कर की कीमत पर असर पड़ता है।

महंगाई पर उठाए सवाल

इस दौरान पेट्रोल, डीजल, रसोई के सहित रोजमर्रा की चीजों की बढ़ती हुई कीमतों में बारे में आवाज उठाई गई। कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने बढ़ती हुई कीमतों से परेशान गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार की आवाज को उठाया और सरकार को पूंजीपतियों के हित में काम ना करते हुए आम जनता के हित में काम करने की नसीहत दी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews