
BHOPAL COLLAGE GIRL mystery
Mandsaur News : मंदसौर जिले के गांधी सागर में चेम्बर के पास आज सुबह एक युवक का शव दिखाई देने पर गांधी सागर थाना पुलिस को सूचना दी गई। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की शिनाख्त विशाल मंडल पिता प्रभु लाल मंडल (25) निवासी गांधी सागर नंबर आठ के रूप में हुई।
यह है पूरी घटना
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह सूचना मिली थी। विशाल मंडल की लाश गांधी सागर नंबर 7 और नंबर 8 के बीच सेफ्टी चेंबर के नीचे पड़ी है। मौके पर एक पत्थर पड़ा था और मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। शुरुआती पड़ताल में पता चला कि मृतक के सिर पर पत्थर से वारकर हत्या की गई है। आशंका है कि मृतक और उसके साथियों ने शराब पी होगी। इस दौरान विवाद इसमें उसकी हत्या की गई। मौके से खून से सना एक पत्थर भी पुलिस ने जब्त किया है।
[dgv_vimeo_video id=”821730511″]
परिजनों का मानना है कि युवक को मारा गया है वहीं पुलिस द्वारा इसकी जांच की बात कही गई है मृतक युवक खून से सना हुआ था वही पुलिस द्वारा युवक का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंपा गया
मंदसौर से राकेश धनोतिया की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”821730866″]
